फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक नहीं जाएगा भारत का पानी, अमरिंदर सिंह ने रखा शाहपुरकंडी बैराज बांध का नींव पत्थर

Fri, 08 Mar 2019 01:28 PM IST
ajay kumar नवदीप शर्मा, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
बैराज बांध शाहपुरकंडी
विज्ञापन

चार साल से रुके रणजीत सागर बांध की सह इकाई प्रोजेक्ट शाहपुरकंडी बैराज बांध के निर्माण का नींव पत्थर शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रखा। 2073 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से आरएसडी झील से पाकिस्तान जाने वाला पानी देश में ही रहेगा। वहीं 206 मेगावाट बिजली भी पैदा हो सकेगी। 

विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से पांच हजार हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। ऊर्जा पैदा करने के अलावा इस प्रोजेक्ट से अपरबारी दोआब (यूबीडीसी) नहर की 1.18 लाख हेक्टेयर रकबे की सिंचाई क्षमता में भी इजाफा होगा। कैप्टन ने बताया कि अब तक इस पर अनुमानित 640 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। 

1408 रुपये ऊर्जा के लिए खर्च किए जाएंगे जिसमें पंजाब सरकार 100 फीसदी योगदान देगी। जबकि सिंचाई के लिए 685 करोड़ रुपये खर्च आएगा। जिसमें से 485 करोड़ भारत सरकार और 179.28 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार द्वारा खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बांध परियोजना को तीन वर्ष में पूरा करने के लिए बैराज बांध अधिकारियों और सोमा कंपनी को आदेश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट पहुंचे सीएम अमरिंदर सिंह
मुख्यमंत्री ने बैराज स्थल पर पौधरोपण भी किया। सीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से पाकिस्तान को जाने वाले पानी में भारी कमी आएगी और सूबे के बहुमूल्य जल स्त्रोतों को बचाने में यह सहयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के कारण बेघर हुए 230 परिवारों को नौकरियों की पेशकश की गई है। 5500 साल पुराने मुक्तेश्वर महादेव मंदिर को बचाने के लिए बड़ी दीवार का निर्माण करवाया जाएगा। 

अकालियों ने पंजाब को बना दिया कंगाल
पंजाब की आर्थिक बदहाली पर सीएम ने कहा कि पंजाब के खराब हालात अकालियों की बदौलत हैं। 2007 में जब अकालियों ने सत्ता संभाली तो पंजाब पर 43 हजार करोड़ का कर्ज था। 10 साल के कार्यकाल के बाद कर्जा बढ़कर 2.10 लाख करोड़ हो गया।

2017 से बंद था निर्माण कार्य
बैराज का निर्माण कार्य चौथी बार 13 मार्च 2013 को शुरू हुआ था। जिसको अक्तूबर 2016 तक पूरा करना था। इसमें मुख्य बांध का निर्माण कार्य 687 करोड़ में सोमा कंपनी द्वारा 42 माह में किया जाना था लेकिन 30 अगस्त 2014 की रात को जम्मू-कश्मीर सरकार ने बैराज का निर्माण कार्य बंद करवा दिया।

लगभग 4 साल का समय बीत जाने के बाद बैराज का निर्माण शुरू हो सका। ऊर्जा मंत्री जीएस कांगड़, विधायक अमित विज, विधायक जोगिंद्र पाल, विधायक बीएस पाहड़ा, पंजाब कांग्रेस सचिव अमित मंटू और एसई नरेश महाजन उपस्थित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें