फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: शहीद मनदीप को बेटे ने दी मुखाग्नि, पिता को सलामी देकर बोला-मैं भी सेना में जाकर देशसेवा करूंगा

Sat, 22 Apr 2023 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मनदीप सिंह 17 साल पहले 2005 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। चार मार्च को वह 20 दिन की छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। मनदीप के पिता का 2012 में निधन हो गया था।  
विज्ञापन
लुधियाना में पिता को सलामी देता शहीद मनदीप सिंह का बेटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए लुधियाना के दोराहा के गांव चणकोइयां के मनदीप सिंह का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान जिला प्रशासन सहित कई गण्यमान्य लोग शहीद को नमन करने पहुंचे। लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। गांव में जब शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर पहुंचा तो परिवार में मातम पसर गया। गांव के लोगों ने मनदीप सिंह के नाम के और भारत माता की जय के नारे लगाए।

विज्ञापन




अंतिम संस्कार से पहले शहीद की बेटी और बेटे ने उन्हें सलामी दी। मनदीप सिंह के बेटे ने कहा कि वह भी सेना में भर्ती होकर अपने देश की सेवा करेगा और दुश्मनों के दांत खट्टे करेगा। इस दौरान परिवार ने केंद्र सरकार से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में प्रगाढ़ता लाने की मांग की। साथ ही सेना से इस तरह की हरकत का करारा जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bathinda: शहीद सेवक सिंह पंचतत्व में विलीन, रोते हुई मां बोली-हमारे पांच शहीद हुए, पाकिस्तान के दस मारो

मनदीप सिंह 17 साल पहले 2005 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। चार मार्च को वह 20 दिन की छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। मनदीप सिंह के परिवार में उनकी मां बलविंदर कौर, पत्नी जगदीप कौर, बेटा करणदीप सिंह, बेटी खुशदीप कौर, छोटा भाई जगपाल सिंह और जगजीत सिंह हैं। मनदीप के पिता का 2012 में निधन हो गया था।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें