पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चों को इस माह मिलेंगी वर्दियां।
- फोटो : @harjotbains
पंजाब के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को वर्दी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग द्वारा इसी महीने के अंत तक राज्य के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्दी मुहैया करा दी जाएगी। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए काम शुरू हो चुका है। इससे पहले सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबें भी मुहैया कराई जा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : Bathinda: शहीद सेवक सिंह पंचतत्व में विलीन, रोते हुई मां बोली-हमारे पांच शहीद हुए, पाकिस्तान के दस मारो
पंजाब में 20 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं, जहां करीब 25 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। लेकिन हर बार विद्यार्थियों को वर्दी आदि के लिए दिक्कत आती थी। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि पिछली सरकारें विद्यार्थियों को वर्दी मुहैया करवाने का काम नवंबर या दिसंबर तक पूरा करती थी लेकिन यह पहला मौका है जब यह काम तय समय से हो रहा है। इससे विद्यार्थियों और उनके परिजनों को बहुत फायदा होगा।
पंजाब के स्कूलों में पहले किताबों और वर्दियों को लेकर विद्यार्थियों को परेशान उठानी पड़ती थी। कई समाजसेवी संस्थाएं विद्यार्थियों को वर्दियां मुहैया करवाती थीं, हालांकि अब सरकार अपने स्तर पर यह काम कर रही है। समाजसेवी संस्थाओं को अब शिक्षा विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि वह वर्दी या अन्य सामान देने के बजाय स्कूलों को डिजिटल बनाने में सहयोग करें ताकि विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाया जा सके।