शहीद मेजर अमित देसवाल की श्रद्धांजलि सभा
- फोटो : अमर उजाला
मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में नकसलियों से लड़ते हुए शहीद हुए मेजर अमित देसवाल के पिता ने बड़ा संकल्प लेकर मिसाल पेश की। मेजर के पिता ऋषिपाल ने कहा कि उनका बेटा इस प्रकार से देश सेवा के रूप में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुआ है कि हमारा सीना फूला नहीं समा रहा। लेकिन कुछ यादें जरूर हैं जो उसकी रह रह कर नादानी की हरकतें याद दिलाती रहती हैं। इस बात को लेकर देश सेवा के प्रति परिवार के किसी सदस्य का जनून कम नहीं हुआ है।
अब मैं शहीद मेजर के बेटे, बहू और शहीद के छोटे भाई को भी सेना में देश सेवा करने के लिए भेजूंगा। मेजर की पत्नी अनीता ने भी कहा कि अब वे खुद कमीशन प्राप्त करेंगी और सेना में जाकर देश सेवा करेंगी। बेटे को भी इस तरह तैयार करेंगी कि वह कमीशन प्राप्त करे। इस दौरान देश भर से आए शहीद प्रेमियों के सिवा प्रदेश भर से कई दिग्गज नेताओं ने सभा में पहुंच कर शहीद की शहादत को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।