रक्षाबंधन पर अगर रेलयात्रा करने की तैयारी है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। वरना मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त महीने में कई ट्रेनें आंशिक और पूर्ण रूप से रद्द रहेंगी।
हरियाणा के हिसार से आने और जाने वाली कई ट्रेनें पूर्ण और आंशिक रूप से अगस्त में रद्द रहेंगी। इस कारण यात्रियों को इन ट्रेनों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कारण है कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा, जो कि तीन सितंबर तक चलेगा।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर यार्ड पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 14 अगस्त तक होगा। वहीं नॉन इंटरलॉकिंग का काम 15 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा। इसी प्रकार पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग का काम 26 अगस्त से तीन सितंबर तक चलेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
19611 अजमेर-अमृतसर वाया हिसार ट्रेन 15 अगस्त, 17 अगस्त व 22 अगस्त, 19614 अमृतसर-अजमेर वाया हिसार 12, 14, 19 व 21 अगस्त को प्रारंभिक रेलवे स्टेशन से रद्द रहेगी।
वहीं 19613 अजमेर-अमृतसर वाया हिसार 12, 14, 19 और 21 अगस्त तथा 19612 अमृतसर-अजमेर वाया हिसार ट्रेन 13, 15, 20 व 22 अगस्त को प्रारंभिक रेलवे स्टेशन से रद्द रहेगी। 79701 जयपुर-हिसार 12 अगस्त से 26 अगस्त तक तथा 79702 हिसार-जयपुर 12 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रारंभिक रेलवे स्टेशन से रद्द रहेगी।
हिसार-जयपुर के बीच चलने वाली दो सवारी गाड़ियों को रेलवे ने आंशिक रूप से रद्द करने की भी घोषणा की है। 54833 जयपुर-हिसार 12 से 25 अगस्त तक तथा 54834 हिसार-जयपुर 11 से 24 अगस्त तक रिमॉडलिंग कार्य के कारण जयपुर-गांधीनगर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।