फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बेहोश देख कुएं में उतर गई पत्नी, हुआ कुछ ऐसा कि 'स्वर्ग के द्वार' तक नहीं छोड़ा साथ

Sun, 21 Jul 2019 11:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
विज्ञापन
नवांशहर में मृतक दंपति की अपने बच्चे के साथ फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। ऐसी मान्यता है। वे एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं। मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही मामला पंजाब के नवांशहर से सामने आया है। जहां एक दंपति साथ-जिए और साथ मरे भी। पति को कुएं में बेहोश देख पत्नी भी जा उतरी और दोनों मौत के आगोश में समा गए।

विज्ञापन


नवांशहर के थाना राहों के तहत आते गांव बहलूरकलां में एक दंपति की कुएं की गैस चढ़ने से मौत हो गई। मृतक बिहार के अरनिया जिले के रहने वाले थे। वह बहलूरकलां में एक किसान के खेतों में काम करते थे। जानकारी के अनुसार बिहार के जिला अरनिया थाना रानीगंज निवासी मुक्ति साहनी ने बताया कि उनका बेटा किसान गुरदियाल सिंह छोकर के खेतों में काम करता था।

शनिवार सुबह मोटर चलाने पर जब पानी नहीं आया तो इसका कारण जानने के लिए उनका बेटा मधु कुएं में उतरा। कुएं में गैस होने पर वह बेहोश हो गया। काफी देर तक जब मधु साहनी बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी मालती देवी कुएं के पास पहुंची। मालती ने देखा कि मधु कुएं में बेहोश गिरा पड़ा है। इस दौरान मालती ने कुएं में खुद उतरने की बात कही। लेकिन उन्होंने उसे यह कहकर रोक दिया कि वह पास से किसी को बुलाकर लाते हैं। 
विज्ञापन


वे फोन लेने अंदर चले गए। इसी दौरान मालती भी कुएं में उतर गई। जब वे वापस आए तो देखा कि मालती भी कुएं में गिरी हुई थी। लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। लेकिन कुएं की गैस चढ़ने से दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि गैस चढ़ने के कारण ही दोनों की मौत हुई।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें