फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनेट की बैठक के विरोध में कई शिक्षकों ने दायर कीं आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट की बैठक को लेकर विरोध चल रहा है। कुछ शिक्षकों ने आपत्तियां दायर की हैं कि बिना सीनेट के गठन के बैठक करना ठीक नहीं। साथ ही पुटा ने भी इसको लेकर चांसलर को पत्र लिखा था। हालांकि इसका जवाब अभी तक पुटा को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बैठक करना ठीक नहीं। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। पहले सभी सदस्यों की अधिसूचना जारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

पीयू की ओर से आठ जनवरी को सीनेट की बैठक रखी गई है। इस बैठक में कई प्रस्ताव पास होंगे। सभी तैयारियां लगभग पूरी हैं। जैसे-जैसे इस बैठक की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों की चिंता बढ़ रही है। पीयू के कुछ शिक्षकों का कहना है कि बैठक नहीं होनी चाहिए। लोकतंत्र में सबको साथ लेकर चलना चाहिए। पहले सभी सदस्यों की अधिसूचना जारी करवानी चाहिए। इसके बाद ही बैठक होनी चाहिए।
पुटा के सचिव प्रो. अमरजीत सिंह नौरा का कहना है कि चांसलर कार्यालय को इस संबंध में पत्र भेजा जा चुका है। वहां से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन सीनेट की बैठक करना ठीक नहीं है। पहले सभी सदस्यों की अधिसूचना जारी होनी चाहिए। पुटा इसके लिए कड़ा कदम उठाएगी। पीयू कैलेंडर के मुताबिक ही निर्णय होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें