फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर ट्रेन हादसाः पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक, पढ़ें नवजोत कौर सिद्धू ने क्या कहा

Fri, 19 Oct 2018 10:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अमृतसर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने हादसे पर शोक जताया है। सभी ने इस हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी दुख जताया। किसने क्या कहा जानिए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि अमृतसर में हुई रेल दुर्घटना को लेकर बहुत दुखी हूं। यह घटना हृदयविदारक है। मृतकों के परिजनों के मेरी पूरी सहानुभूति है, और प्रार्थना कर रहा हूं कि जो लोग इसमें घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। मैंने अधिकारियों को कहा है कि सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाए। 

प्रकाश सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में दशहरा देख रहे लोगों के ट्रेन से कुचले जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया- अमृतसर में दुखद रेल दुर्घटना की खबर सुनकर चौंक गया। दु:ख के इस घड़ी में मदद के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को खुले रहने के लिए कहा है। जिला अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अमृतसर हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने घटना की हाईकोर्ट के जज से जांच करवाकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

अमृतसर हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। कांग्रेस कार्यकर्ता घायलों की मदद करें।  रणदीप सुरजेवाला, प्रवक्ता, कांग्रेस 

अमृतसर में हुआ ट्रेन हादसा काफी दर्दनाक था। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। राज्य सरकार घायलों को सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं दें।राहुल गांधी, अध्यक्ष, कांग्रेस 

राजनाथ सिंह - फोटो : फाइल फोटो
अमृतसर में हुई हृदय विदारक रेल दुर्घटना से हृदय बेहद आहत है। परमात्मा से मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में भगवान उनके परिजनों को कष्ट सहने का सामर्थ्य दें।- मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा

दशहरा के दौरान हुए हादसे से मुझे काफी दर्द हुआ है। मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैंने पंजाब के गृह सचिव और डीजीपी से हादसे के बारे में बात की है। दोनों मौके पर जा रहे हैं। केंद्र राज्य को इस दुख की घड़ी में हर तरह की सहायता देने को तैयार है। -राजनाथ सिंह, गृह मंत्री 

arvind kejriwal - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- अमृतसर के पास एक प्रमुख ट्रेन दुर्घटना के बारे में बहुत दुखद खबर आ रही है। मैं राहत कार्य में अधिकारियों की सहायता के लिए क्षेत्र में हमारे सभी स्वयंसेवकों से अपील करता हूं और संकट के इस पल में हम जो भी सहायता कर सकते हैं, प्रदान करें।
विज्ञापन

नवजोत कौर सिद्धू - फोटो : ANI
क्या बोलीं नवजोत कौर सिद्धू
पूर्व सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल था। रेलवे ट्रैक पर बहुत सालों से रावण दहन होता रहा है। छह जगह रावण जलाए जाते हैं और ये सभी रेलवे ट्रैक के पास हुए। ये रेलवे की बड़ी लापरवाही है। ट्रेन काफी तेज थी और उनकी स्पीड कम नहीं की गई। उनका कहना है कि वे पूरी रात अस्पताल में घायलों के साथ ही रहेंगी।  

चश्मदीद ने क्या कहा-
अमृतसर ट्रेन हादसे के चश्मदीद गवाह गुरमुख बल ने कहा कि हम लोग जैसे ही रावण जलता देख कर पीछे मुड़े अचानक पठानकोट की ओर से ट्रेन आ गई और यह हादसा घट गया। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी और नेता भी मौजूद थे। किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया।  जब चीख पुकार मची तब सब लोगों का ध्यान इस घटना की ओर गया और लोग भाग कर लोगों को बचाने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के रूप में पहुंची नवजोत कौर सिद्धू रावण के जलते ही दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना हो चुकी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें