फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: आसान नहीं गैंगस्टरों पर शिकंजा कसना, राज्य भर में एक दर्जन गैंग का खौफ, कई प्रदेशों तक फैला नेटवर्क

Wed, 06 Apr 2022 11:46 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के गैंगस्टरों का कई राज्यों में दबदबा है। यहां गैंगस्टरों के 12 खूंखार गिरोह सक्रिय हैं। इनका यूपी और राजस्थान तक मजबूत नेटवर्क है। इन गिरोह में एक एक हजार से ज्यादा बदमाश शामिल हैं। रंगदारी मांगने और हथियार तस्करी की वारदातों को अंजाम देते हैं। 
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई, सुक्खा काहलवां व दिलप्रीत बाबा की फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को चंडीगढ़ में उच्च पुलिस अधिकारियों की बैठक में अपने तेवरों से अवगत करवा दिया है। पंजाब में गैंगस्टरों का सफाया करना सरकार की प्राथमिकता है लेकिन यह पंजाब पुलिस के लिए आसान नहीं है। कारण सूबे में एक दर्जन के आसपास ऐसे खौफनाक गैंगस्टरों के गिरोह सक्रिय हैं, जिनकी दिल्ली, राजस्थान और यूपी तक में खौफ है। इतना ही नहीं इन प्रदेशों के गैंगस्टरों ने आपस में जबरदस्त तालमेल बना रखा है, यही वजह है कि संदीप नंगल अंबियां हत्याकांड में बाहरी प्रदेशों के गैंगस्टरों की सहायता ली गई। इसमें कुशल चौधरी, अमित डागर, फतेह नागरी, पीलीभीत के यादविंदर समेत कई खतरनाक गैंगस्टर शामिल थे।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस खत्म कर चुकी है कई गैंगस्टर
पंजाब पुलिस मुठभेड़ में कई खतरनाक गैंगस्टरों का सफाया कर चुकी है। इसमें प्रेमा लहौरिया, विक्की गौंडर, रूबी तलवण, दविंदर बंबीहा, जयपाल भुल्लर व जस्सी का कोलकाता में एनकाउंटर हो चुका है।

कबड्डी व पॉलीवुड पर गैंगस्टरों का खौफ
संदीप नंगल अंबियां की हत्या के बाद यह साफ हो गया है कि पंजाब में कबड्डी में गैंगस्टरों का खौफ है। जग्गू भगवानपुरिया से लेकर बंबीहा गुट की नजर कबड्डी के खेल पर है। कबड्डी पर प्रोमोटर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। 

विज्ञापन

प्रमुख घटनाएं
  • संदीप नंगल अंबियां की हत्या के अलावा कई खौफनाक वारदात हुई हैं, जिन्होंने पंजाब को हिलाकर रख दिया।
  • 14 अप्रैल साल 2018 में सिंगर परमीश वर्मा पर चली गोली, दिलप्रीत बाबा ग्रुप ने ली जिम्मेदारी
  • 10-11 अक्तूबर 2020 में सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या, बंबीहा ग्रुप ने जिम्मेदारी ली
  • आठ फरवरी 2021 में फरीदकोट में कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह की हत्या, लॉरेंस ग्रुप ने ली जिम्मेदारी
  • सात अगस्त 2021 को मोहाली में अकाली नेता विक्रमजीत सिंह की हत्या, बंबीहा ग्रुप ने ली जिम्मेदारी
  • बलबीर सिद्धू के करीबी हरप्रीत से 40 लाख की रंगदारी, लॉरेंस ग्रुप ने ली जिम्मेदारी
  • दो जून 2018 को पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल से मांगी रंगदारी, दिलप्रीत ढाहा ग्रुप ने ली जिम्मेदारी
  • 28 सितंबर 2019 को बुड़ैल में सोनू शाह की हत्या, लॉरेंस ग्रुप ने ली जिम्मेदारी
  • 18 मार्च 2020 को सुरजीत बाउंसर की हत्या, दविंदर बंबीहा ने ली जिम्मेदारी

खतरनाक गिरोह, जिसने पंजाब में खौफ पैदा कर रखा है
पंजाब के गैंगस्टरों का कई राज्यों में दबदबा है। यहां गैंगस्टरों के 12 खूंखार गिरोह सक्रिय हैं। इनका यूपी और राजस्थान तक मजबूत नेटवर्क है। इन गिरोह में एक एक हजार से ज्यादा बदमाश शामिल हैं। रंगदारी मांगने और हथियार तस्करी की वारदातों को अंजाम देते हैं। 

गौंडर, भुल्लर, प्रेमा लहौरिया का खात्मा, मगर गिरोह सक्रिय
प्रेमा लाहौरिया, सुक्खा काहलवां, विक्की गौंडर, जयपाल भुल्लर, रॉकी जैसे गैंगस्टरों की आपसी रंजिश व पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ गई है। अभी इनके गिरोह सक्रिय हैं और पंजाब में खौफ पैदा कर रहे हैं। 

नंगल से मोहाली तक बचित्र मल्ली गैंग का है आतंक 
नंगल से मोहाली तक केसर मल्ली और बचित्र का गैंग सक्रिय हैं। केसर मल्ली गैंग में 25 और बचित्र गैंग में 30 के करीब युवा हैं। ये दोनों गैंग अक्सर एक दूसरे के सदस्यों पर हमले करते हैं। मल्ली गैंग विक्की गौंडर के साथ जुड़ा हुआ था। पुलिस फाइल के मुताबिक जस्सी कलमा, दिलप्रीत ढाहा, मनी बंसाली, सुखा आजमपुरिया और राणा समाणा इसके शार्प शूटर हैं।

लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया ने मिलाया हाथ
लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह इस समय आतंक का पर्याय बना हुआ है। इस गैंग में 600 कुख्यात शार्प शूटर शामिल हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में यह गैंगस्टर सिरदर्द बना है। राजस्थान की अजमेर जेल में बंद होने के बावजूद बॉलीवुड स्टार सलमान खान और पंजाब के चार बड़े सिंगर लॉरेंस के निशाने पर हैं। 

फिल्म रेडी की शूटिंग के दौरान एक बार लॉरेंस ने अपने गुर्गों के जरिये सलमान खान पर हमले का प्लान बनाया था। लॉरेंस का सबसे महत्वपूर्ण मोहरा और गैंगस्टर काला जठेड़ी का गुरु नरेश शेट्टी ही वह शख्स है, जिसे सलमान खान को मारने का प्लान सौंपा गया था। लॉरेंस पर करीब 50 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लॉरेंस व जग्गू भगवानपुरिया ने पंजाब में आपस में हाथ मिला लिया है और उनकी दविंदर बंबीहा गुट से लगातार गैंगवार होती है। 
विज्ञापन

बंबीहा मारा गया, नाम व गैंग जिंदा
बंबीहा गैंग के सरगना दविंदर बंबीहा को बठिंडा पुलिस ने नौ सितंबर 2016 को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद गिरोह का संचालन सुखप्रीत बुड्ढा के हाथ आ गया। बुड्ढा ने 17 जून 2018 को बठिंडा के एक व्यवसायी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया था, क्योंकि उसे शक था कि उसने पुलिस को दविंदर बंबीहा के बारे में जानकारी दी थी। बंबीहा गैंग के सदस्यों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और दूसरे राज्यों में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। 

गांव नरुआना का कुलबीर नरुआना कभी बंबीहा गैंग का सदस्य था। बंबीहा की मौत के बाद उसने अपने नाम से गैंग बना लिया। बाद में वह रॉकी गैंग से जुड़ गया और कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। नरुआना ने जेल में ही बंद मंडीकलां के गैंगस्टर गुरदीप सिंह पर गोली दाग दी थी। विभिन्न थानों में नरुआना पर कई मामले दर्ज हैं। उसके गैंग में 200 से ज्यादा युवक हैं। 

रम्मी मछाणा कभी शेरा खुब्बन गैंग का सदस्य था लेकिन बाद में उसने अपना अलग गैंग बना लिया। रम्मी मछाणा पर पांच से अधिक हत्या के मामले और राजस्थान के कई बडे़ शहरों में डकैती के केस दर्ज हैं। अमृतपाल सिंह भाटी नाभा जेल में बंद है। उस पर विभिन्न थानों में हत्या और हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं। भाटी ने करीब चार साल पहले अपने साथियों संग मच्छर गैंग के मास्टरमाइंड प्रदीप कुमार उर्फ मच्छर की भुच्चो मंडी के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें