फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती की कत्ल: प्रेमिका के आशिक को मारा, फिर पहचान छिपाने को दोस्त को फूंका, पहले भी कलंकित किया ये रिश्ता

Thu, 20 Oct 2022 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़

सार

दिल्ली पुलिस के एएसआई तेज सिंह ने इस हत्या की वारदात को छिपाने के लिए एक और मर्डर कर दिया। तेज सिंह ने अपने दोस्त सोहटी, जिला सोनीपत निवासी हरेंद्र को अपनी कार में बैठाकर दिल्ली के कंझावला इलाके में अपनी ही कार में जिंदा जला दिया। खुद को फंसता देख तेज सिंह ने खुद के मर्डर की साजिश रची ताकि पुलिस व परिजनों को लगे कि तेज सिंह की मौत हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का एएसआई तेज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में करीब डेढ़ महीना पहले बुपनियां गांव के एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इसका हत्यारा दिल्ली पुलिस का एएसआई निकला। मृतक पुलिसकर्मी ही प्रेमिका का आशिक था। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसका मर्डर किया गया। खास बात यह है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने एक मर्डर की वारदात को छुपाने के लिए अपने एक और साथी की भी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


सीआईए-1 पुलिस ने उसे दिल्ली के बक्करवारा से और उसकी प्रेमिका को बुपनियां गांव से काबू किया। आरोपी का साथ देने वाली प्रेमिका ने पुलिस गिरफ्त में आते ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दरअसल, बुपनियां गांव निवासी उषा की शादी सोनीपत के मलहा माजरा गांव में हुई थी। कई वर्षों से वह अपने गांव बुपनियां में रह रही थी। उषा की दोस्ती पहले गांव के ही परमवीर से हुई। कुछ समय बाद उषा बहादुरगढ़ के गांव लडरावण निवासी तेज सिंह के संपर्क में आई। 
विज्ञापन


दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। कुछ समय पहले उषा ने बुपनियां गांव निवासी परमवीर के बारे में तेज सिंह से शादी का दबाव बनाने की बात कही। इस पर तेज सिंह उग्र हो गया और उसने उषा के साथ मिलकर परमवीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। तेज सिंह दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में विकासपुरी थाने में तैनात रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

गत छह सितंबर को तेज सिंह ने उषा के साथ मिलकर परमवीर को अपनी गाड़ी में बैठाया और उसकी धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव बहादुरगढ़ के गांव परनाला के नाले में फेंक दिया। उसी दिन से यह हत्या की गुत्थी अनसुलझी थी। पुलिस ने उषा से भी कई बार पूछताछ की लेकिन कोई खुलासा नहीं हो सका। आखिरकार पुलिस ने जाल बिछाया तो मर्डर का खुलासा हो गया।

अपनी कार में दोस्त को जलाया था
दिल्ली पुलिस के एएसआई तेज सिंह ने इस हत्या की वारदात को छिपाने के लिए एक और मर्डर कर दिया। तेज सिंह ने अपने दोस्त सोहटी, जिला सोनीपत निवासी हरेंद्र को अपनी कार में बैठाकर दिल्ली के कंझावला इलाके में अपनी ही कार में जिंदा जला दिया। खुद को फंसता देख तेज सिंह ने खुद के मर्डर की साजिश रची ताकि पुलिस व परिजनों को लगे कि तेज सिंह की मौत हो गई है। इसके बाद तेज सिंह दिल्ली के बक्करवारा के फ़्लैट में छिपता रहा। पुलिस ने कड़ाई से तेज सिंह की प्रेमिका उषा से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया और पुलिस ने दिल्ली के बक्करवारा से तेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें