फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों डेली वेजिज कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Mon, 09 Mar 2015 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन ने सैकड़ों दिहाड़ीदार (डेली वेजिज) कर्मियों को पक्का करने की पॉलिसी बना ली है और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। पॉलिसी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा बनाई गई कमेटी ने 24 फरवरी को ही ड्राफ्ट फाइनल कर दिया था। अब प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव इस ड्राफ्ट को अप्रूव करेंगे।
विज्ञापन


इससे नगर निगम और यूटी दप्रशासन के करीब डेढ़ हजार कर्मचारियों को लाभ होगा। को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी के संयोजक राकेश कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर ज्वाइंट सेक्रेटरी (होम) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था, जिसकी सिफारिशों को प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है।

राकेश कुमार की अगुवाई में ही एक शिष्टमंडल ने गृह सचिव अनुराग अग्रवाल से मुलाकात की थी। इसी दौरान गृह सचिव ने उन्हें यह जानकारी दी। राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस पॉलिसी की अधिसूचना जल्द से जल्द जारी करने की गृह सचिव से मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

काफी समय से लंबित थी कर्मियों की मांगें

प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। कमेटी ने कहा कि जिन विभागों में खाली पद हैं, वहां वर्षों से काम कर रहे दिहाड़ीदारों को पक्का किया जाए और जहां अभी पद खाली नहीं हैं, वहां काम करने वाले दिहाड़ीदारों को रेगुलर के बराबर वेतन-भत्ते और व पेंशन बेनिफिट दिया जाए।

उधर, को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी के संयोजक राकेश कुमार ने बताया कि सैकड़ों कर्मचारियों की ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं और को-ऑर्डिनेशन कमेटी की तरफ से लगातार इसके लिए आवाज उठाई जाती रही है।

उन्होंने गृह सचिव से मांग की है कि कमेटी की सिफारिशों पर जल्द अधिसूचना जारी किया जाए, ताकि कर्मियों को और ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें