फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala Murder Case: मानसा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दाखिल की दूसरी चार्जशीट

Thu, 22 Dec 2022 10:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

मानसा पुलिस ने सीआईए स्टाफ की हिरासत से फरार होने वाले लॉरेंस बिश्नेाई के राजदार दीपक टीनू के मामले में अदालत में 11 व्यक्तियों के खिलाफ चालान पेश किया है। इसमें मानसा सीआईए के बर्खास्त प्रभारी प्रितपाल सिंह का नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में मानसा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ अदालत में एक और चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में दीपक मुंडी, राजिंदर जोकर, कपिल पंडित, बिट्टू, मनप्रीत तूफान, मनी रइया और जगतार सिंह मूसा के नाम शामिल हैं। मानसा पुलिस सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में अब तक 31 लोगों के खिलाफ चालान पेश कर चुकी है। गुरुवार को मानसा पुलिस ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन


एसएसपी मानसा डॉ. नानक सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुभदीप सिंह मामले में कुछ इफेक्ट कलेक्ट करने थे, को चार्जशीट मे शामिल किया गया है। मामले की जांच जारी हैं और जो भी इफेक्ट सामने आएगे, उन्हे मामले में शामिल किया जाएगा। वही मानसा पुलिस ने सीआईए स्टाफ की हिरासत से फरार होने वाले लॉरेंस बिश्नेाई के राजदार दीपक टीनू के मामले में अदालत में 11 व्यक्तियों के खिलाफ चालान पेश किया है। इसमें मानसा सीआईए के बर्खास्त प्रभारी प्रितपाल सिंह का नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें