फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में ड्रग का 60 हजार करोड़ का कारोबार, संसद में दूधमुंहे बच्चे का जिक्र, मां के दूध से लगी लत

Thu, 22 Dec 2022 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोमप्रकाश ने अमृतसर जिले के गांव मकबूलपुरा के उन 384 परिवारों का उल्लेख भी किया जो नशे के कारोबार से जुड़े हैं और उनके 100 लोग जेलों में बंद हैं। इस गांव में 60 फीसदी लोग नशा करते हैं। सांसद ने तरनतारन के एक गांव में जिम चलाने वाले युवक का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हर साल 60 हजार करोड़ रुपये का नशे का कारोबार होता है।  केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने गुरुवार को संसद में नशे के मुद्दे पर यह बात कही। उन्होंने सूबे में नशे से पैदा हुए हालात का जिक्र करते हुए उस रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें पूर्व डीजीपी शशिकांत ने तत्कालीन सरकार को यह जानकारी दी थी कि राज्य में नशे के कारोबार में 15-20 राजनेता और अफसर शामिल हैं।

विज्ञापन


सोमप्रकाश ने कहा कि दुनिया में ड्रग तीसरा बड़ा कारोबार है लेकिन संतों, पीरों-फकीरों की धरती पंजाब इसकी चपेट में इस सीमा तक आ चुकी है कि खन्ना में एक दूधमुंहे बच्चे को ‘स्मैक ब्वाय’ का नाम दे दिया गया है क्योंकि उसकी माता नशा करती थी और माता के दूध से बच्चे को पैदा होते ही नशा मिला और आज वह बच्चा कोई और दूध नहीं पीता। 

सोमप्रकाश ने अमृतसर जिले के गांव मकबूलपुरा के उन 384 परिवारों का उल्लेख भी किया जो नशे के कारोबार से जुड़े हैं और उनके 100 लोग जेलों में बंद हैं। इस गांव में 60 फीसदी लोग नशा करते हैं। सांसद ने तरनतारन के एक गांव में जिम चलाने वाले युवक का भी जिक्र किया, जिसने मीडिया को बताया था कि वह 40 लोग एक साथ पढ़कर बड़े हुए थे लेकिन इनमें से 30 लोग नशे के कारण मर चुके हैं।
विज्ञापन


सोमप्रकाश ने कहा कि पंजाब विधानसभा में हर बार नशे के मुद्दे पर चर्चा होती है लेकिन सभी सियासी दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने के अलावा, इस बीमारी से निजात का कोई हल नहीं तलाशते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से ड्रोनों के जरिये पंजाब पहुंच रहे ड्रग बहुत बड़ी समस्या बन चुके हैं, जिससे निपटने के लिए केंद्र सरकार को सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें