फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया मानसा की अदालत में पेश, ब्यास पुलिस को मिला ट्रांजिट रिमांड

Mon, 11 Jul 2022 06:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को सोमवार को मानसा की अदालत में पेश किया गया, वहां से अदालत ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। इस गैंगस्टर से ब्यास पुलिस पूछताछ करेगी। मगर इससे पहले मेडिकल कराने के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश करना होगा।
विज्ञापन
जग्गू भगवानपुरिया - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड में सोमवार को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद अदालत के समक्ष पेश किया, जहां ब्यास पुलिस ने उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल किया। मानसा अदालत ने जग्गू भगवानपुरिया का ट्रांजिट रिमांड दिया और सोमवार शाम छह बजे तक ब्यास अदालत में पेश करने का आदेश भी दिया था। भगवानपुरिया पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में हथियार आपूर्ति करने का आरोप है।

विज्ञापन


इससे पहले मानसा पुलिस ने उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लाकर 30 जून को मानसा की अदालत में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था और बाद में फिर अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया था जो सोमवार को खत्म होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। 

उधर, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड से जुड़ी याचिका सोमवार को सर्वोच्च अदालत ने खारिज कर दी। इस याचिका में मूसेवाला के कत्ल केस की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई को सौंपने की मांग की गई थी। यह याचिका मानसा जिले के भाजपा नेता जगजीत सिंह मिलखा ने दाखिल की थी।
विज्ञापन

 
भाजपा नेता का कहना था कि इस कत्ल कांड की कड़ियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ी हैं। इस कारण पंजाब पुलिस से इस केस की जांच सही रूप में हो नहीं सकती। इससे पहले भी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू व माता चरण कौर ने चंडीगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें