फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बजट के रूप में चुनावी घोषणा पत्र पेश करेंगे मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वादों और संकल्पों ने भरा होगा बजट, सरकार ने तैयार किया खाका
विज्ञापन

लोगों को लुभाने के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं मनोहर
चंडीगढ़। 23 फरवरी को हरियाणा विधानसभा में बजट के रूप में मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी सरकार का घोषणा पत्र पेश करेंगे। दूसरे कार्यकाल का अंतिम आम बजट पूरी तरह से चुनावी होगा। इसमें वादों से लेकर संकल्पों की बौछार होगी। साथ ही तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री बजट में आगामी पांच साल का विजन भी रखेंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद यह बात मानते हैं कि चुनावी साल में बजट से ज्यादा महत्वपूर्ण मेनिफेस्टो होता है। मुख्यमंत्री के इसी विजन के आधार पर वित्त विभाग आगे बढ़ रहा है। वित्त विभाग ने सभी विभागों में पिछले नौ साल में हुए कार्यों, उपलब्धियों का ब्योरा भी मांगा है। साथ ही जनहित के लिए और क्या-क्या हो सकता है। इसके लिए भी सुझाव मांंगे हैं। इन्हीं सुझावों के आधार पर हरियाणा सरकार ने बजट का खाका तैयार कर लिया है। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बजट को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि बजट जनहित का होगा। उन्होंने साफ संदेश दिए हैं कि चुनावी साल है तो कई घोषणाएं भी हो सकती हैं। गौर हो कि 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा और 28 फरवरी तक चलेगा। 23 फरवरी को मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस
बजट में खासकर पर युवा, महिलाएं और बुजुर्गों को साधने पर फोकस होगा। इन तीनों वर्गों के लिए राहत की घोषणाएं होने की उम्मीद है। क्योंकि लोकसभा चुनावों के साथ इसी साल हरियाणा विधानसभा के भी चुनाव होने हैं। इनके अलावा हरियाणा में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है और विपक्षी इसी मामले को लेकर सरकार को घेरते रहे हैं। खाली पदों को भरने समेत रोजगार के नए सृजन के लिए बड़ी घोषणाएं होने की संभावनाएं हैं। इनके अलावा कर्मचारी वर्ग को साधने के लिए भी बजट में खास होगा। ओपीएस को लेकर कर्मचारियों की नाराजगी दूर करने के लिए कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें