फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर बरसे मान, बोले- बादल की बेलगाम बसों पर नकेल डालेगी आप

Wed, 07 Dec 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भगवंत मान
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा है कि सरकार की लोक विरोधी नीतियों से लोग आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं, सड़कों पर बेलगाम दौड़ रही बादल की बसें भी आए दिन लोगों को मौत के घाट उतार रही हैं। 
विज्ञापन


अब होशियारपुर-दसूहा के निकट बादल की बस ने पिता-पुत्र को सड़क पर कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। हादसे पर दुख जताते हुए मान ने कहा कि बादलों की बसों का आतंक अब हद से ज्यादा हो चुका है। इसके अंत के लिए बादल का राजनीतिक अंत भी जरूरी है।

पंजाब के हर जागते जमीर वाले शख्स  को इस माफिया राज के खिलाफ एकजुट होकर झंडा उठाना होगा। 2016 में कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिनमें पीड़ितों को अब तक इंसाफ नहीं मिला। बादल ने अपने बस माफिया को खुली छूट दी हुई है, ताकि लोग दहशत में रहें और उनका हर प्रकार का माफिया बेरोक-टोक चलता रहे। 
विज्ञापन


नतीजन उनके करीबी अकाली-भाजपा नेताओं की बसें और रेत-बजरी ढुलाई वाले टिप्पर-ट्रक किसी न किसी की जान लेते रहते हैं। मान ने कहा कि आप की सरकार बनने पर बादल परिवार और उनके करीबियों की तरफ से सत्ता के जोर के साथ लिए और बढ़ाए गए बस परमिटों की जांच की जाएगी। 

गलत तरीके से लिए गए परमिट रद कर बेरोजगार नौजवानों को बांटे जाएंगे। पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की बसें बढ़ाकर गांवों और दूर-दराज के बंद पड़े सरकारी रूटों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें