चंडीगढ़ के यूथ कांग्रेस के प्रधान मनिंदर ढिल्लो की देहरादून से लौटते समय हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा, चंडीगढ़-देहरादून रोड पर स्थित पाउंटा साहिब के पास हुआ। वह अपने परिवार के साथ देहरादून गए थे। देहरादून से लौटते समय ढिल्लो हादसे का शिकार हो गए। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा समेत कई दिग्गज नेताओं ने यूथ कांग्रेस के प्रधान मनिंदर ढिल्लो के निधन पर गहरा दुःख जताया है।
गौतलब है कि मनिंदर ढिल्लो इस समय पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के कोर ग्रुप में शामिल थे। वह तिवारी को आने वाले लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार के तौर पर प्रचारित कर रहे थे। इस संबंध में वे कई पब्लिक मीटिंग भी करवा चुके थे, जबकि दो साल पहले तक ढिल्लो पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल के करीबी थे और पवन बंसल ने की यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
पिछले नगर निगम चुनाव में ढिल्लो एक बार पार्षद उम्मीदवार की टिकट लेने में कामयाब रहे, लेकिन किसी कारणवश उनसे टिकट वापस लेकर चितरंजन चंचल को दे दी गई थी।