फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आपसी भाईचारे की मिसाल बना मनीमाजरा का दशहरा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। दशहरे पर नेशनल एड क्लब ने दशहरे की शोभा यात्रा निकालने वाले आजाद ड्रामेटिक क्लब का सम्मान कर आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की। दोनों क्लब हर वर्ष बारी-बारी से दशहरा उत्सव का आयोजन करते हैं। इस बार किला ग्राउंड से निकली शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड सर्कस ग्राउंड पर संपन्न हुई। वहीं पर भगवान राम द्वारा रावण वध का मंचन किया गया और भजन गायक कन्हैया मित्तल ने रावण के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह के कार्यक्रम में बलविंदर कुमार, नवदीप कंबोज, राकेश कुमार, गुलशन गांधी, पवन पुरी, हरिंदर वालिया, जैसल, हरजीत, हनी, अंकित अरोड़ा, अंकुर अग्रवाल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंकित अरोड़ा ने कहा कि उत्सव सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि एकता और भाईचारे का प्रतीक हैं। मनीमाजरा में हाउसिंग बोर्ड चौक के अलावा, सुभाष नगर के मैदान में दशहरा उत्सव मनाया गया। सबसे ज्यादा भीड़ मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड के चौराहे के पास मनाए गए दशहरे में देखने को मिली। इस दशहरे को देखने के लिए मौली जागरां, विकास नगर और आस-पास के एरिया के हजारों लोगों पहुंचे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें