फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की तरह केजरीवाल करेंगे दिल की बात, इन नंबर्स पर करें कॉल

Sat, 16 Jul 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया
विज्ञापन
पीएम मोदी की तरह अब सीएम केजरीवाल भी लोगों से दिल की बात करेंगे। बातचीत करने के इच्छुक लोगों के लिए नंबर्स जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 17 जुलाई को हरियाणा वासियों के साथ दिल की बात करेंगे। आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि अरविंद केजरीवाल टॉक टू ए.के. कार्यक्रम के जरिये पूरी दुनिया के लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगें।
विज्ञापन


नवीन जयहिंद ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर हरियाणा वासियों में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल सबको साथ लेकर चलने में यकीन करते हैं। यह उसी दिशा में उठाया गया एक और कदम है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अपने विचार, सुझाव बांटने के साथ-साथ समस्याओं की जानकारी देने का मौका मिल सकेगा। टॉक-टू ए.के डॉट कॉम के अलावा 8130344141 पर मैसेज या 011-23392999 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा ट्वीटर, फेसबुक सहित अन्य माध्यमों से भी संपर्क किया जा सकता है। इस कार्यक्रम के जरिये मिलने वाले सुझाव, जानकारियों और समस्याओं के आधार पर समाधान के लिए माकूल कदम उठाए जाएंगे। यह कार्यक्रम एक तरफा संवाद नहीं बल्कि इसके जरिये दोनों तरफ से विचारों का आदान-प्रदान के जरिये सार्थक बातचीत की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें