फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक गीत पर गायिका के खिलाफ अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत

Fri, 15 Jul 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
विज्ञापन
गायिका सपना चौधरी
विज्ञापन
गायिका सपना चौधरी द्वारा कथित रूप से दलितों के प्रति आपत्तिजनक गीत प्रस्तुत करने पर बहुजन आजाद मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत दी है।
विज्ञापन


इस पर कार्यवाही करते हुए आयोग ने जिला प्रशासन को गायिका सपना चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संजय चौहान ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने इसी संबंध में एक शिकायत डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में भी दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की  गई।

चौहान का आरोप है कि गायिका सपना चौधरी ने एक गीत के माध्यम से दलितों का अपमान किया है। गायिका व डांसर सपना चौधरी का यह गीत यू ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। इस गीत में अनुसूचित समाज पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और बावला कहकर अपमानित किया है।
विज्ञापन


सपना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग 
पानीपत। वाल्मीकि समाज ने हरियाणवी डांसर सपना पर जातिसूचक शब्द बोलकर समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की है। दलित समाज के लोगों का आरोप है कि डांसर सपना ने म्यूजिक कंपनी के रागिनी प्रतियोगिता में वाल्मीकि समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। वाल्मीकि समाज के कई लोग बुधवार को लघु सचिवालय स्थित एसपी ऑफिस पहुंचे।

समाज के लोगों ने बिचपड़ी निवासी अश्वनी वाल्मीकि के नाम से हरियाणवी डांसर और गायिका गायकार सपना चौधरी पर एससी/एसटी आयोग के तहत केस दर्ज करने की मांग की। समाज के लोगों ने एसपी दुग्गल को डांसर सपना की अभद्र भाषा की सीडी भी सौंपी। एसपी ने लोगों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें