फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह के दादा की रसोई भी मान कौर ने संभाली थी, बॉलीवुड बनाना चाहता है जीवनी पर फिल्म

Sun, 01 Aug 2021 02:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मान कौर को वर्ष 2018 में कनाडा में सिख लाइफ टाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2019 में पॉलैंड में आयोजित मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विभिन्न इवेंट में हिस्सा लेते हुए चार स्वर्ण पदक जीते थे। बीबीसी ने मान कौर पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है।
विज्ञापन
मान कौर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने दमखम से विश्व भर में नाम कमाने वालीं बीबी मान कौर का पटियाला के राजघराने से गहरा संबंध था। उन्होंने काफी दिनों तक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पिता महाराज यादवेंद्र सिंह व दादा महाराज भूपिंदर सिंह की रसोई को संभाला था। भूपिंदर सिंह की 360 रानियां थीं। रानियों और उनके बच्चों की देखभाल करने वाली सहयोगियों में मान कौर भी थीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते थे।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में एक बार उन्होंने अमरिंदर सिंह के दादा महाराज भूपिंदर सिंह के बारे में विस्तार से जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि महाराज भूपिंदर सिंह अपनी रानियों के साथ प्रजा का अच्छे से ख्याल रखते थे। किसी को कोई तकलीफ होती थी तो उसकी समस्या को वह तत्काल हल करते थे। वर्ष 1960 में मान कौर चंडीगढ़ आ गई थीं। पहले वह सेक्टर सात में रहती थीं, बाद में सेक्टर-40 में अपनी बेटी के पास चली गई थीं।

बॉलीवुड में बनेगी फिल्म, बीबीसी बना चुका है डॉक्यूमेंट्री
105 वर्षीय वेटरन एथलीट मान कौर की जिंदगी पर बॉलीवुड के निदेशक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस संबंध में बॉलीवुड की एक टीम को चंडीगढ़ आना था लेकिन कोविड की चलते उन्होंने अपना दौरा स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन


हालत ठीक होते ही स्क्रिप्ट लिखने वाली टीम जल्द ही शहर आएगी। इससे पहले उड़न सिख स्व. मिल्खा सिंह की जीवनी पर बॉलीवुड फिल्म बना चुकी है। मान कौर की उपलब्धियों को देखते हुए बीसीसी और हिस्ट्री चैनल ने उन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई थी, जिसमें एथलीट के तौर पर इस उम्र में उनके जोश और जज्बे को दिखाया गया था। उनकी डॉक्यूमेंट्री पंजाबी यूनिवर्सिटी के ग्राउंड पर शूट हुई थी, जिसमें उन्हें दौड़ते, लॉंग जंप लगाते, 100 मीटर, 200 मीटर की रेस लगाते हुए दिखाया गया था।

विज्ञापन

मान कौर का हाल जानने पहुंचे थे मिलिंद

दो महीने पहले मॉडल और बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन मान कौर का हाल पूछने के लिए मुंबई से खास तौर पर चंडीगढ़ आए थे। मिलिंद सोमन महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था पिंकाथॉन को चलाते हैं और उन्होंने मान कौर को इस संस्था का ब्रांड अंबेस्डर बनाया है। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मान कौर के जीवन को लेकर बॉलीवुड के कुछ प्रोड्यूसरों से संपर्क भी करवाया था, ताकि उनकी जिंदगी पर फिल्म बन सके।

जिंदगी की पहली दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक
जिंदगी का पहली दौड़ सेक्टर-7 स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम लगाई थी। यहां आयोजित मास्टर्स नेशनल एथलीट में 100 मीटर और 200 मीटर में दो स्वर्ण पदक जीते।

अमेरिका में बनाया था वर्ल्ड रिकार्ड
मान कौर ने अमेरिका में 2011 में वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। इसके बाद वह एथलीट ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजी गईं। मान कौर भारत की पहली ऐसी एथलीट थीं, जिन्हें यह खिताब मिला था।

कनाडा में जीते थे पांच स्वर्ण पदक
वर्ष 2013 के अंत में कनाडा में आयोजित मास्टर्स चैंपियनशिप में 100 मीटर, 200 मीटर, गोला फेंक और जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेते हुए मान कौर ने पांच गोल्ड मेडल जीते थे। वहीं, अमेरिका में वर्ष 2013 में वर्ल्ड सीरीज गेम्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, शॉटपूट, जेवलियन थ्रो में हिस्सा लेते हुए पांच गोल्ड मेडल हासिल किए थे।

ऑकलैंड में बनाया था रिकॉर्ड
2017 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में मान कौर ने 100 मीटर रेस को एक मिनट 14 सेकेंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता था। इसके साथ ही 200 मीटर रेस, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो में भी गोल्ड मेडल जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें