फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कनाडा से दिल्ली आ रही फ्लाइट में व्यक्ति की मौत, हृदय गति रुकने से गई जान, बीच रास्ते से लौटा विमान

Wed, 11 Jan 2023 06:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

रिश्तेदार जसप्रीत सिंह व जस कंबोज ने बताया कि शाहकोट से पावरकॉम के सेवानिवृत्त क्लर्क बलविंदर सिंह बिल्ला पिछले एक साल से अपने दो बेटों दमनदीप सिंह और रमनदीप सिंह के साथ कनाडा में रह रहे थे। वह पत्नी बलजीत कौर के साथ टोरंटो से एयर इंडिया की फ्लाइट से इलाज कराने दिल्ली आ रहे थे।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हृदय गति रुकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फ्लाइट में करीब साढ़े चार घंटे का सफर तय करने के बाद बलविंदर सिंह बिल्ला को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद जहाज कनाडा के टोरंटो लौट गया।

विज्ञापन


मृतक के रिश्तेदार जसप्रीत सिंह व जस कंबोज ने बताया कि शाहकोट से पावरकॉम के सेवानिवृत्त क्लर्क बलविंदर सिंह बिल्ला पिछले एक साल से अपने दो बेटों दमनदीप सिंह और रमनदीप सिंह के साथ कनाडा में रह रहे थे। वह पत्नी बलजीत कौर के साथ टोरंटो से एयर इंडिया की फ्लाइट से इलाज कराने दिल्ली आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि उनके बेटों को भी दो-तीन दिन बाद कनाडा से भारत आना था। फ्लाइट में करीब साढ़े चार घंटे के बाद हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद विमान साढ़े चार घंटे का सफर तय कर टोरंटो लौट गया। उनके बेटों को विमान के एक यात्री के मोबाइल से कॉल कर मौत की सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें