फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिम जमानत पर चल रहे युवक ने फांसी लगा दी जान, जान से मारने की मिल रही थी धमकियां

Wed, 11 Dec 2019 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

हत्या के प्रयास मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत पर चल रहे हैबोवाल कलां के गोपाल नगर निवासी अक्षय कुमार (18) ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। अक्षय पर सितंबर महीने में थाना हैबोवाल में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। थाना हैबोवाल की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने अक्षय पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था उनकी तरफ से लगातार अक्षय को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इस कारण वह काफी डरा हुआ था। थाना हैबोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि अक्षय मजदूरी करता था और करीब दो महीने पहले सितंबर महीने में अक्षय का किसी के साथ झगड़ा हो गया था। दूसरे पक्ष ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवा दिया था। वह गिरफ्तार नहीं हो पाया था और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत पर बाहर चल रहा था। 

Trending Videos
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वह घर पर ही था। परिवार के सदस्य नीचे बैठे हुए थे। अक्षय बीच से अचानक उठकर ऊपर अपने कमरे में चला गया। काफी समय तक वह नीचे नहीं आया तो उसकी भाभी उसे बुलाने के लिए कमरे में गई तो उसका शव लटका हुआ था। पारिवारिक सदस्य ऊपर आए और अक्षय को उतार कर तुरंत डीएमसी पहुंचाया। 

वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि जिन लोगों ने अक्षय पर मामला दर्ज कराया था वह उसे धमकियां दे रहे थे। इससे परेशान होकर अक्षय ने आत्महत्या की है। परिजनों से बात करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
मृतक अक्षय कुमार के पिता सुरेश पाल की शिकायत पर थाना हैबोवाल की पुलिस ने शैंकी, राकेश कुमार, सन्नी पब्बी और रोशन पाला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। सुरेश के अनुसार वह नगर निगम में बतौर कर्मचारी तैनात है। चारों आरोपी चार दिनों से उनके बेटे अक्षय को धमकियां दे रहे थे कि वह उसे किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे। थाना हैबोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्तार से बाहर है। चारों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें