फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी दिखने पर कट रहे चालान, 3 दिन में 25 लोगों को नोटिस

Sat, 19 Mar 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
तीन दिन के भीतर 25 नोटिस जारी - फोटो : file
विज्ञापन
मलेरिया पर शिकंजा कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। तीन दिन के भीतर 25 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। साथ ही हिदायत भी दी गई है कि यदि दोबारा से पानी जमा हुआ या फिर मच्छरों की ब्रीडिंग जैसी स्थिति बनी तो चालान भी काटे जाएंगे। अभी तक बैंक, सरकारी स्कूल, आश्रम, वर्कशॉप और सरकारी संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एंटी मलेरिया अधिकारी व एपेडमिक  सुपरवाइजर कमेटी के को-ऑर्डिनेटर डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस बार सीजन शुरू होने से पहले हाई रिस्क एरिया पर नजर रखी जा रही है। साथ में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बारिश और फिर धूप से वातावरण में नमी की कमी आ रही है। इससे लारवा से एडल्ट मच्छर जल्दी बनेंगे। इसलिए सख्ती बरतना जरूरी है।

मोटर मार्केट की छत की सफाई
सेक्टर-28 की मोटर मार्केट हाई रिस्क एरिया में आती है। यहां पर पानी जमा होने के पूरे चांस होते हैं। शुक्रवार को पूरी मार्केट में अभियान चलाया गया। मोटर मार्केट की छत पर जमा कबाड़ को खाली कराया गया। छत को अच्छी तरह से साफ किया गया। शनिवार को यूनिवर्सिटी में अभियान चला। यहां पर भी लोगों को नोटिस जारी किए गए। पानी जमा होने की सबसे ज्यादा शिकायतें अंडरग्राउंड टैंक, पानी के नलके के नीचे और टायरों में पानी जमा हो रहा है। डिपार्टमेंट ने लोगों को हिदायत दी है कि मौजूदा वातावरण मच्छरों के लिए अनुकूल है, इसलिए कहीं भी पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें