फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लिए सुख समृद्धि लाएगा मकर संक्रांति का त्योहार, सुबह सवा आठ बजे से शुरू होगा पुण्यकाल

Wed, 13 Jan 2021 02:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
मकर संक्रांति 2021 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

इस वर्ष मकर संक्रांति का त्योहार चंडीगढ़ के लिए सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करने वाला है। चंडीगढ़ सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि चंडीगढ़ की राशि मीन है। मीन का स्वामी बृहस्पति है। ग्रहों के राजा सूर्य के साथ उनका शनि की राशि में मिलन हो रहा है। शनि की राशि मकर है। शनि सूर्य के पुत्र हैं। पिता-पुत्र और देवताओं के गुरु बृहस्पति का मिलन एक राशि में हो रहा है, इसलिए चंडीगढ़ के लिए यह पर्व बहुत ही लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन


हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। बीरेंद्र नारायण ने बताया कि 2021 में मकर संक्रांति 14 जनवरी गुरुवार को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति का पुण्यकाल सुबह आठ बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, जो पूरा दिन रहेगा। 


इस मौके पर श्रद्धालु गंगा और अन्य पावन नदियों के तट पर स्नान और दान-पुण्य करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जब सूर्य पूर्व से उत्तर की ओर गमन करने लगता है, तब उसकी किरणें सेहत और शांति को बढ़ाती हैं। इस वजह से साधु-संत और वे लोग जो आध्यात्मिक क्रियाओं से जुड़े हैं, उन्हें शांति और सिद्धि प्राप्त होती है। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा चंडीगढ़ के प्रवक्ता मुनीश तिवारी का कहना है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने, खाने और दान करने का विशेष महत्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन


किस राशि के लिए क्या दान करना लाभकारी है:
राशि                   वस्तु

मेष : लाल कंबल, लाल वस्त्र, गुड़ और तिल से बनी वस्तुएं दान करें।
वृष : सफेद तिल, सफेद वस्त्र, चावल दान करें।
मिथुन : हरी मूंग, चावल और हरा वस्त्र।
कर्क : सफेद वस्त्र, चावल, घी और दही।
सिंह : गुड़, लाल वस्त्र और गेहूं दान करें।
कन्या : हरा वस्त्र, हरा मूंग और चावल दान करें।
तुला : चावल, चीनी, सफेद वस्त्र और सफेद तिल से बनी वस्तु दान करें।
वृश्चिक : लाल कंबल, लाल वस्त्र, गुड़ और तिल से बनी वस्तुएं दान करें।
धनु : चने की दाल, पीला वस्त्र और पीला चंदन दान करें।
मकर : काला कंबल, काली उड़द की दाल, चावल और काला तिल का लड्डू दान करें।
कुंभ : काला कंबल, काली उड़द, चावल, काला तिल का लड्डू दान करें।
मीन : चने की दाल, पीला वस्त्र और पीला चंदन दान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें