फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कोरोना में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले अधिकारियों से छीने विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में वीरवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। कोरोना में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले कई अधिकारियों से विभाग वापस ले लिए गए हैं। वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। सरप्रीत सिंह गिल से विशेष स्वास्थ्य सचिव व कोविड के नोडल अफसर का पद जबकि रुबिंदरजीत सिंह बराड़ से शिक्षा निदेशक का पद वापस ले लिया गया है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के आदेश के अनुसार, आईएएस विजय नामदेव राव जड़े के पास अब कुल 21 विभाग रहेंगे।
विज्ञापन

प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के बाद आईएएस विजय नामदेव राव जड़े का कद प्रशासन में अब सबसे बड़ा है। उन्हें गृह सचिव और वित्त सचिव के साथ कुल 21 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एचसीएस राधिका सिंह को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सचिव के पद से मुक्त कर हरियाणा वापस भेज दिया गया है। उनकी जगह पीसीएस राकेश पोपली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन में हाल ही में शामिल होने वाली पीसीएस पालिका अरोड़ा को स्कूल और उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। आईएफएस देबेंद्र दलाई का भी कद बढ़ाया गया है और उन्हें मुख्य वन संरक्षक के साथ सिटको केचेयरमैन और पर्यटन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस सौरभ अरोड़ा को नगर निगम से रिलीव कर दिया गया है और अब वह प्रशासन के कई विभाग देखेंगे।
किस अधिकारी के पास कौन-कौन सी जिम्मेदारी
--------------------------------------
आईएएस विजय नामदेव राव जड़े
वित्त, गृह, इंजीनियरिंग, आबकारी व कराधान, श्रम व रोजगार, पुलिस व जेल, एस्टेट व हाउसिंग, अर्बन प्लानिंग, ट्रेजरी व अकाउंट्स के सचिव व अन्य विभागों केसाथ मुख्य प्रशासक व मुख्य निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन

आईएएस यशपाल गर्ग
हाउसिंग बोर्ड केसीईओ, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान और हॉस्पिटैलिटी विभाग के सचिव।
आईएएस मनदीप सिंह बराड़
शहर के उपायुक्त, एस्टेट अधिकारी, श्रम आयुक्त, परिवहन सचिव, आबकारी व कराधान विभाग के आयुक्त, जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष, सिविल डिफेंस केकंट्रोलर, खेतीबाड़ी विभाग के निदेशक समेत अन्य विभाग।
आईएफएस देबेंद्र दलाई
मुख्य वन संरक्षक, वन और पर्यावरण विभाग के निदेशक व सचिव, विज्ञान प्रौद्योगिकी के निदेशक व सचिव, पर्यटन सचिव व सिटको का चेयरमैन।
आईएएस आनिंदिता मित्रा
नगर निगम आयुक्त, स्मार्ट सिटी सीईओ, ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के सचिव।
आईएएस सरप्रीत सिंह गिल
शिक्षा व तकनीकी शिक्षा, कार्मिक, हाउस अलॉटमेंट कमेटी, जन संपर्क, विजिलेंस, खेल, प्रिंटिंग व स्टेशनरी विभाग के सचिव।
आईएएस विनोद पी. कावले
खाद्य व आपूर्ति विभाग, कला व संस्कृति, आईटी विभाग के सचिव व गृह विभाग केविशेष सचिव।
पीसीएस केपीएस माही
एडीसी, कोऑपरेटिव सोसाइटी के अतिरिक्त रजिस्ट्रार, रेडक्रास सोसाइटी सचिव, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सचिव व अन्य विभाग।
एचसीएस एसके जैन
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त, सेवा का अधिकार आयोग के सदस्य।
पीसीएस रुबिंदरजीत सिंह बराड़
सिटको के सीजीएम, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव व आयुष निदेशक।
पीसीएस आरके पोपली
हॉस्पिटैलिटी निदेशक व सीएचबी के सचिव।
पीसीएस पालिका अरोड़ा
स्कूल व उच्च शिक्षा निदेशक।
पीसीएस सौरभ अरोड़ा
संस्कृति विभाग के निदेशक, सहायक आबकारी व कराधान आयुक्त, म्यूजियम व आर्ट गैलरी निदेशक, संयुक्त सचिव वित्त, बेअंत सिह मेमोरियल के प्रोजेक्ट निदेशक व अन्य विभाग।
विज्ञापन

एचसीएस प्रद्युम्न सिंह
आरएलए, परिवहन विभाग के निदेशक व संयुक्त सचिव।
एचसीएस मनीष लोहान
गृह, जेल, कॉरपोरेशन, हाउसिंग, लेबर, रोजगार, मुख्य निवार्चन अधिकारी व खेतीबाड़ी विभाग के संयुक्त सचिव व अन्य विभाग।
पीसीएस तेजदीप सैनी
खेल निदेशक, एलएओ, एसडीएम (सेंट्रल), खाद्य व आपूर्ति विभाग के संयुक्त सचिव।
पीसीएस जगजीत सिंह
उद्योग व तकनीकी शिक्षा के निदेशक, प्रिंटिंग व स्टेशनरी के कंट्रोलर व अन्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें