फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में धागा मिल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे मालिक

Sun, 24 May 2020 05:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)

सार

  • आग पर काबू पाने के लिए पहुंची एक दर्जन दमकल विभाग की गाड़ियां
  • शार्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका, जांच जारी
विज्ञापन
लुधियाना में धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीमा चौक के पास आरके रोड स्थित आरटी वूलेन मिल्स में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जिस समय फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर आग लगी फैक्ट्री मालिक अपने दफ्तर में बैठे थे। शोर सुनकर वह बाहर की तरफ भागे। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। 

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक-एक कर दर्जन भर गाड़ियां वहां पहुंच गई। उन्होंने तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बाकी फायर ब्रिगेड की टीम ने जांच शुरू कर दी है। 


इसे भी पढ़ें- लालच की इंतहा... मजदूरों के पास नहीं थे पैसे, मकान मालिक ने घर से मंगवाकर भरवाया तीन महीने का किराया
विज्ञापन


आरटी वूलेन मिल्स में रविवार को छुट्टी थी लेकिन फैक्ट्री मालिक दफ्तर में आए हुए थे। कुछ मजदूर भी फैक्ट्री के अंदर थे। दो मंजिला मिल की दूसरी मंजिल पर रविवार सुबह अचानक से आग लग गई और उसकी लपटें निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। 
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के अधिकारी सृष्टिनाथ शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची थी। उन्होंने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें