फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर अमृतसर को मिलेगी विरासती लुक

Sat, 28 Feb 2015 11:33 AM IST
अनिल भारद्वाज/पंकज शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी खुशखबरी है। ऐतिहासिक स्वर्ण मंदिर के हाल बाजार का लुक बदलने जा रहा है। बाजार को हेरिटेज लुक देने की तैयारी चल रही है। पंजाब सरकार दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर अमृतसर के हॉल बाजार स्थित सभी इमारतों को एक समान रूप देगी।
विज्ञापन


आने वाले समय में इस बाजार से गुजरकर जलियांवाला बाग व श्री हरमंदिर साहिब जाते वक्त यात्रियों को सड़क के दोनों तरफ दुकानों, मकानों और अन्य इमारतों का एक सा हेरिटेज रूप देखने को मिलेगा।

हाईवे पर निर्माणाधीन सुनहरे गेट से अमृतसर में प्रवेश, यात्रियों को आस्था के इस अद्भुत स्थान पर पहुंचने की विशेष अनुभूति करवाएगा। करीब 25 फीसदी एंट्री गेट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हॉल बाजार को हेरिटेज लुक देने की दिशा में कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

2 किमी के दायरे में आती सभी इमारतें होंगी कवर

उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने ‘अमर उजाला’ से विशेष मुलाकात में इस योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद हॉल बाजार में अमृतसर के पुरातन स्वरूप को बहाल कर यात्रियों को शहर के ऐतिहासिक रूप से रू-ब-रू करवाना है।

सुखबीर ने संकेत दिया कि इस प्रोजेक्ट के लिए कई प्राइवेट एजेंसियों से बात की जा रही है और जल्द ही अंतिम फैसले ले लिए जाएंगे। उनके अनुसार इससे जहां बाजार की खूबसूरती बढ़ेगी, वहीं हॉल गेट से श्री हरमंदिर साहिब परिसर तक लोगों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भी व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

सड़कों को नया रूप मिलेगा। लाइटिंग की विशेष व्यवस्था होगी। इस योजना के तहत श्री हरमंदिर साहिब परिसर से दो किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी इमारतों को कवर किया जाएगा। हॉल बाजार और एंट्री गेट प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दो साल का समय निर्धारित किया गया है।

परंपरागत छज्जों से मिलेगा पुरातन रूप

बाजार में बनी दुकानों का एक सा स्वरूप परंपरागत छज्जों से उभरेगा। सभी दुकानों के सामने बाकायदा कॉरिडोर का निर्माण करके बाजार को लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बाजारों जैसा रूप प्रदान किया जाएगा।

भीड़-भाड़ वाला है क्षेत्र
हॉल बाजार काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। यात्रियों को श्री हरमंदिर साहिब परिसर तक पहुंचने में कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इमारतों का रंग-रूप भी एक सा नहीं है। नई व्यवस्था लागू होने से क्षेत्र का अलग ही रूप उभर कर सामने आएगा।
विज्ञापन

ये कहना है अमृतसरवासियों का

‘सरकार की ओर से अपने खर्चे पर सारी मार्केट के आउटर व्यू को बदला जाना बहुत अच्छी बात है। इससे टूरिस्ट ज्यादा आएंगे और हेरिटेज की दिशा में यह एक बढ़िया कदम होगा।’
-सतनाम सिंह कंडा, सचिव मार्केट एसोसिएशन एवं उपाध्यक्ष इनरवाल होटल एसोसिएशन

‘धर्म नगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं पर इसका बढ़िया प्रभाव पड़ेगा। श्री हरमंदिर साहिब के आसपास का इलाका खूबसूरत होने से यहां आने वाले लोगों को अच्छा माहौल मिलेगा और शहर भी सुंदर लगेगा।’
-रोहित, रेडिमेड शॉप मालिक

‘यह काम बहुत पहले शुरू हो जाना चाहिए था। इसे हेरिटेज बनाने की बात बहुत सालों से चल रही है। अब यह मूर्त रूप लेने जा रहा है। इसके साथ ही सरकार को ट्रैफिक की समस्या को भी कंट्रोल करने पर ध्यान देना चाहिए।’
-नरेश, गिफ्ट हाउस मालिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें