हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग के 12 जिला राजस्व अधिकारियों (डीआओ) और 15 नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
पदोन्नति के बाद डीआरओ दलीप सिंह को कैथल, हरि ओम अत्री को गुरुग्राम, हरि ओम बिश्नोई को यमुनानगर, बलराज सिंह को मेवात, अश्विनी कुमार को एलएओ हुडा पंचकूला और निर्मल दहिया को भिवानी निुयक्त किया गया है। मातू राम नेहरा को महेन्द्रगढ़, राम सिंह बिश्नोई को पलवल, सतीश यादव को एलएओ, हुडा (गुरुग्राम), एलएओ लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) हिसार के ब्रह्म प्रकाश को रोहतक, सुभाष चंद्र को अंबाला और राजेन्द्र कुमार को हिसार नियुक्त किया गया है।
नायब तहसीलदार आत्म प्रकाश को लोहारू, आयूब खान को फरीदाबाद, ईश्वर सिंह को फरीदाबाद, वीरेन्द्र सिंह को गुंची (फरीदाबाद), राम निवास को कादीपुर (गुरुग्राम), रूपिंदर सिंह को वजीराबाद (गुरुग्राम), भजन दास को बरवाला, देशराज को मोरनी, कृष्ण कुमार को हरसरू (गुरुग्राम), जय भगवान को रेवाड़ी, बास के राजबीर सिंह को गोहाना, जगदीश को चरखी दादरी, बनवारी लाल को बेरी, चेत राम को फिरोजपुर झिरखा और मोहन लाल को बल्लभगढ़ नियुक्त किया गया है।