फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप

Fri, 24 Feb 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
अमृतसर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके किसी ने अमृतसर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी है। फोन आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीरवार को सूचना मिलते ही तुरंत जीआरपी, आरपीएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


सभी ट्रेनों में चेकिंग की गई। हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई लेकिन बम कहीं नहीं मिला। पुलिस ने थाना सिविल लाइन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ झूठी सूचना देने का मामला दर्ज कर लिया है। तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलता रहा। 

पुलिस ने अमृतसर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाले फोन नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। अब तक यह फोन नंबर किसके नाम पर है पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि ऐसी सूचनाएं पुलिस कंट्रोल रूम में देने वाले तमाम मामले में मानसिक रोगी होते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर जे नागेश्वर राव ने बताया कि पुलिस के लिए हर सूचना महत्वपूर्ण होती है। पुलिस पहले जांच करती है बाद में झूठ व सच का फैसला सामने आ ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें