चंडीगढ़। जूनियर स्टेट सॉफ्टबाल चैंपियनशिप सेक्टर-13 में यूटी खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुई। इसमें लड़के और लड़कियों के वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी वर्ग में विजेता ट्रॉफियां जीती। लड़कों के फाइनल में महादेव क्लब की टीम ने स्ट्राइकर क्लब की टीम को 5 - 0 से मात दी। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में महादेव क्लब ने मिशन स्पोर्ट्स क्लब की टीम को 16-10 से मात दी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्ट्राइकर क्लब की टीम ने हनुमान क्लब की टीम को 1- 0 से मात दी।
वहीं महिला वर्ग के लिए खेले गए फाइनल मुकाबले में सेक्रेट हार्ट क्लब की टीम ने एनएफजी की टीम को 6- 0 से हराकर विजेता ट्रॉफी को जीता। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में सेक्रेट हार्ट क्लब 26 की टीम ने स्पोर्ट्स मिशन क्लब की टीम को मुकाबले में 8- 7 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एनएफसी की टीम ने स्ट्राकर क्लब की टीम को 3-2 से हराया।