फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छात्रा श्रेया गर्ग को एडीसी और शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पंचकूला के सेक्टर-9 में पहुंचकर अतिरिक्त उपायुक्त पंचकूला निशा यादव ने ट्राइसिटी टॉपर श्रेया गर्ग और उसके परिवार को इस सफलता पर बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक भी मौजूद रहे। श्रेया गर्ग के दादा सतवीर गर्ग, ईश्वर गर्ग, श्रेया की माता रेनू गर्ग, पिता देवराज, धर्मपाल मित्तल, सुनील गर्ग, गौरव गर्ग, राज मित्तल, सुरेन्द्र मित्तल ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। छात्रा श्रेया गर्ग को एडीसी और जिला शिक्षा अधिकारी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि श्रेया गर्ग ने कॉमर्स स्ट्रीम में न केवल चंडीगढ़ ट्राइसिटी में अव्वल आकर बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। श्रेया गर्ग ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में ट्राइसिटी में टॉप किया है, उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में 99.4 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। श्रेया के दादा ने बताया कि इससे पहले श्रेया ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा में भी 99.2 प्रतिशत नंबर हासिल कर टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें