फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधु मान ने यूटी के लिए पक्का किया पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना खेल परिसर में खेली जा रही ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन-टेनिस टूर्नामेंट में शहर की मधु मान ने सबसे पहले तेलंगाना की खिलाड़ी के नागमणि को 6-0 से शिकस्त दी। इसके बाद उनका मुकाबला महाराष्ट्र की संध्या रानी से हुआ। संध्या के साथ हुए मैच में मधु ने 6-1 से जीत हासिल की। तीसरे राउंड में उन्होंने हरियाणा की ओर से खेल रही सोनिया को 8-2 से पछाड़ कर यूटी के लिए पदक पक्का कर लिया।
विज्ञापन

मधु मान मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। वह हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर हैं। फिलहाल वह सेक्टर-10 के महिला पॉलिटेक्निक में प्रतिनियुक्ति पर हैं और यूटी की ओर से ही खेल रही हैं। वॉलीबाल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रही मधु मान ने लॉन-टेनिस में भी कुछ साल पूर्व ही हाथ आजमाने शुरू किए थे। 2019 में पुणे में हुए इन टूर्नामेंट में उन्होंने यूटी के लिए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें