धूम्रपान वाले जांच जरूर करवाएं
प्रो. ठाकुर ने बताया कि कैंसर के खतरे को कम करने और इससे बचने के लिए धूम्रपान करने वाले लोगों को जांच जरूर करा लेनी चाहिए, क्योंकि उन्हें ज्यादा खतरा होता है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से मात्र 10 फीसदी मरीज ही समय पर इलाज के लिए आ पाते हैं। 60 से 70 प्रतिशत मरीजों को इलाज देरी से मिलता है।
ये लक्षण दिखे तो हो जाएं सचेत
- सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज सुनाई देना कैंसर का संकेत हो सकता है
- काफी समय से खांसी आना, खांसते-खांसते अचानक आवाज का बदल जाना
- खांसते समय मुंह से खून आना लंग्स कैंसर का लक्षण हो सकता है
- संक्रामक रोगों का तेजी से होना, सिर में तेज दर्द होना और शरीर में कमजोरी महसूस करना
- वजन तेजी से कम होना, भूख नहीं लगना
- चेहरे, हाथ, गर्दन और अंगुलियों में सूजन आना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है
चंडीगढ़ में कैंसर के मरीज (पुरुष)
- कैंसर प्रतिशत
- फेफड़ा 12.9 प्रतिशत
- प्रोस्टेट 10.2 प्रतिशत
- इसोफेगस 5.8 प्रतिशत
- मूत्राशय 5.6 प्रतिशत
- मुंह 4.9 प्रतिशत