फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: किरण चौधरी के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Tue, 08 Nov 2022 10:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

किरण चौधरी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं अपने समर्थकों और अन्य लोगों को सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि अकाउंट सुरक्षित होने की सूचना वह पोस्ट के माध्यम से देंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता किरण चौधरी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी का मंगलवार सुबह फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का मामला सामने आया है। आरोपी हैकर ने विधायक के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट भी डाली है, जिसके कॉमेंट बॉक्स में किरण चौधरी की सोशल मीडिया टीम के कर्मचारी को भी टैग किया है। इस संबंध में विधायक ने मामले की शिकायत दिल्ली साइबर सेल और फेसबुक को दी है। वहीं, विधायक ने ट्विटर पर भी ट्वीट कर मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह विधायक की ओर से सोशल मीडिया पर श्री गुरु नानक देव की जयंती पर पोस्ट डाली गई थी। इसके बाद जब टीम ने दोबारा से पेज ओपन किया तो पेज हैक मिला। इसके बाद जब टीम ने अपने पेज और अकाउंट संभाले तो वे भी हैक मिले। विधायक किरण चौधरी के सोशल मीडिया प्रमुख वासु शर्मा ने बताया कि विधायक के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली गई है। साथ ही उनकी टीम के एक कर्मचारी की आईडी को भी टैग किया है। 

फिलहाल पेज ओपन नहीं हो रहा है। इंस्टाग्राम पर भी अब तक कोई पोस्ट नहीं डाली है। वासु शर्मा ने बताया कि किरण चौधरी के सोशल मीडिया अकाउंट के सभी एडमिन को हटा दिया गया है। उनकी टीम लगातार सोशल मीडिया अकाउंड को रिकवर करने में जुटी है। वहीं, मामले की शिकायत साइबर सेल और फेसबुक में दी है।
विज्ञापन

 

मेरे फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट पूरी तरह हैक हो चुके है। मैंने साइबर सेल और फेसबुक में कार्यवाही हेतु शिकायत दर्ज करवा दी है। इस बीच अगर मेरे अकाउंट से कोई मैसेज या पोस्ट आता है तो उसे मेरी ओर से ना माना जाए। अकाउंट सुरक्षित होने की सूचना में पोस्ट के माध्यम से आपको दूंगी। - किरण चौधरी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें