फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: प्रतिष्ठित उद्योगपति नीलम ओसवाल भगोड़ा घोषित, तलाश में जुटी पुलिस, जानें क्या है मामला

Wed, 30 Nov 2022 10:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

नीलम ओसवाल कोर्ट द्वारा कई बार नोटिस देने के बावजूद पेश नहीं हुए। सुखविंदर ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद नीलम ओसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब उनकी तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक पंजाब वूल कोंबर्स के मालिक नीलम ओसवाल को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। एक चेक बाउंस के मामले में वह लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


पक्खोवाल रोड स्थित विशाल नगर एक्सटेंशन निवासी जुगल किशोर तिवारी की शिकायत पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने खालसा कॉलेज के पास रहने वाले नीलम ओसवाल के खिलाफ 174 ए के तहत मामला दर्ज किया है। नीलम ओसवाल प्रतिष्ठित उद्योगपति परिवारों में शामिल ओसवाल परिवार से संबंध रखते हैं। 

जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि जुगल किशोर तिवारी और नीलम ओसवाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद था और चेक बाउंस का एक मामला अदालत में चल रहा था। नीलम ओसवाल कोर्ट द्वारा कई बार नोटिस देने के बावजूद पेश नहीं हुए। सुखविंदर ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद नीलम ओसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब उनकी तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें