फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब: लेफ्टिनेंट कर्नल एचएस चहल बने सीजीसी के नए अध्यक्ष, त्रिकोणीय मुकाबले में बने विजेता

Mon, 21 Mar 2022 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तीन साल बाद रविवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव हुए थे। कुल 1800 मतदाताओं में से रिकॉर्ड 1154 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के नए प्रधान बॉबी चहल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एचएस चहल (बॉबी) चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के नए प्रधान बन गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सेवानिवृत्त मेजर आरएस विर्क (लाली) को 99 मतों से हरा दिया। मतदान में बॉबी चहल को कुल 505 वोट मिले, वहीं लाली विर्क को कुल 406 वोट मिले। प्रधान पद के लिए तीसरे उम्मीदवार एसपीएस घई (निप्पी) को 260 वोट मिले। 

विज्ञापन


जीत के बाद एचएस चहल ने कहा कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब को देश के बेहतरीन क्लबों में शामिल करने के लिए उनके पास मास्टर प्लान है जिस पर अब उनकी टीम काम करेगी। रविवार को हुई वोटिंग के बाद तीनों प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें बढ़ी थीं। सोमवार सुबह 9.30 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। क्लब हाउस के ऊपरी तल पर बने कमरे में स्टाफ मतों की गणना में लगा था। बाहर खड़े उम्मीदवार उत्सुकता से परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। 

धीरे-धीरे तीनों उम्मीदवार के समर्थक भी बाहर जश्न की तैयारी में जुट गए। जैसे ही बॉबी चहल की जीत की घोषणा हुई उनके समर्थक खुशी से उछल पड़े और कर्नल को कंधों पर उठा लिया। 
विज्ञापन


शैंपेन खोल कर जताई खुशी
बॉबी चहल की जीत की सूचना बाहर आते ही क्लब में हलचल शुरू हो गई। गोल्फ क्लब के सदस्य बॉबी चहल को बधाई देने पहुंचने लगे। कोई हाथ मिलाकर तो कोई गले लगाकर उन्हें बधाई दे रहा था। इस दौरान क्लब के पूर्व प्रधान रविबीर सिंह ने नए प्रधान बॉबी चहल के हाथों में शैंपेन थमा दी। शैंपेन खोलकर चहल ने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। 

पहली बार प्रधान पद का चुनाव लड़े और जीते 
बॉबी चहल चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के पुराने सदस्य हैं। पहली बार क्लब के प्रधान पद के लिए उन्होंने चुनाव लड़ा और पहली बार में ही प्रधान पद के विजेता बने। इससे पहले वह क्लब की कमेटी में वर्ष 2014 और 2016 में अलग-अलग पदों पर पदस्थ रह चुके हैं। वर्ष 2018 में पूर्व प्रधान बीएस गिल के कार्यकाल में क्लब के मानद सचिव के रूप में भी चहल पदस्थ रह चुके हैं।  

चहल बोले- अगले दस साल के लिए होगा मास्टर प्लान
प्रधान चुने जाने के बाद बॉबी चहल ने क्लब को बेहतर बनाने की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गोल्फ क्लब को बेहतर बनाने के लिए उनकी कमेटी मास्टर प्लान तैयार करेगी। यह मास्टर प्लान एक या दो साल के लिए नहीं बल्कि अगले दस वर्षों के लिए होगा। उन्होंने कहा कि कमेटी तो हर साल बदलती है लेकिन मास्टर प्लान एक ही होना चाहिए, वहीं गोल्फ क्लब के लीज मामले में बॉबी ने कहा कि अभी मामला कोर्ट में चल रहा है, प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर यह मसला सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। 

चंडीगढ़ में एशियन टूर टूर्नामेंट करवाना लक्ष्य
चहल ने कहा कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में वैसे तो पीजीटीआई के कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होते आए हैं। यहां पर बेहतरीन कोर्स भी चलाए जा रहे हैं। मेरी कमेटी यहां पर एशियन टूर टूर्नामेंट कराने का पूरा प्रयास करेगी, जिसमें दिग्गज गोल्फर्स खेलते हैं। साथ ही गोल्फ क्लब में पहले ही तरह जूनियर गोल्फरों को प्रमोट कराने के लिए टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रास रूट से खिलाड़ी उभरकर सामने आएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें