फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल और जन्नत एक ही दिन भरेंगे नामांकन

Sun, 16 Mar 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि पहले दिन शनिवार को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं कराया। शनिवार को भी उपायुक्त कार्यालय खुला रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा सांसद पवन कुमार बंसल और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रत्याशी जन्नत जहां नामांकन करेंगे। कुछ और उम्मीदवार भी मंगलवार को नामांकन पर्चा भर सकते हैं।

ध्यान रहे कि 22 मार्च तक प्रत्याशी चंडीगढ़ के उपायुक्त और चुनाव अधिकारी के सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

नामांकन पत्रों की जांच 24 को सुबह 11 बजे से होगी और 26 मार्च को तीन बजे से पहले नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है।

इस दिन दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव में खड़े होने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी के साथ चार लोग ही आ सकते हैं। उम्मीदवार के साथ तीन वाहनों को ही मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें