फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब जेटली के नाम की सूचना मिली बंसल को

Sun, 16 Mar 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर लगभग एक बजे मौजूदा सांसद और कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में मौजूद थे।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल के कमरे में बंसल को सूचना दी गई कि चंडीगढ़ से भाजपा ने अरुण जेटली को उम्मीदवार बनाया है और इसकी घोषणा हो गई है।

हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि टीवी पर खबर आ गई है। यह सुनते ही बंसल मुस्कराए और कहा कि चलो अब इलेक्शन का मजा आएगा।

कांग्रेस भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में बंसल ने कहा कि जेटली भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। लेकिन, वह भी कोई मजबूत दावेदार नहीं हैं। बंसल ने जेटली को लेकर कई तरह की और बातें भी कीं और अपनी प्रतिक्रिया दे डाली।

कुछ देर बाद बंसल को यह बताया गया कि अभी भाजपा ने टिकट घोषित नहीं की है। जेटली को टिकट मिलने की बात मात्र अफवाह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें