फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव: सभी मुख्य बिंदू एक नजर में

Thu, 06 Mar 2014 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में करीब डेढ़ करोड़ मतदाता 10 अप्रैल को राज्य की दस लोकसभा सीटों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतों की गिनती 16 मई को होगी। चुनाव के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बुधवार को हरियाणा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को अपने सोशल मीडिया एकाउंट की जानकारी भी देनी होगी। इसका प्रयोग करना गलत नहीं है, लेकिन चुनाव खर्च में इसे शामिल किया जाएगा।

हरियाणा में डेढ़ करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
प्रत्याशी को देनी होगी सोशल मीडिया एकाउंट की जानकारी
चुनाव आयोग ने मांगी सीआरपीएफ की 140 कंपनियां
ईवीएम मशीन पर होगा नन ऑफ एबव का बटन

घर-घर पहुंचेगी फोटो वोटर स्लिप

हरियाणा ने 10 लोकसभा सीटों पर करीब 16 हजार मतदान केंद्रों पर चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए सीआरपीएफ की 140 कंपनियां मांगी हैं।

निर्वाचन विभाग के कर्मचारी खुद मतदाताओं के घर जाकर फोटो वोटर स्लिप (चुनाव पर्ची) पहुंचाएंगे। यह ऐसी पर्ची होगी जिसकी मदद से वोट डालने में कोई रुकावट नहीं आएगी।

ईवीएम मशीन में एक बटन (नन ऑफ एबव) का होगा। यह उन लोगों के काम आएगा, जिन्हें इलाके में चुनाव लड़ रहा कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है। हालांकि इस बटन को दबाने से चुनाव नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बूथ लेवल पर स्पेशल कैंप 9 मार्च को

वोट बनवाने से वंचित रह गए लोगों के लिए 9 मार्च को बूथ लेवल पर स्पेशल कैंप लगाने का फैसला किया गया है। यहां वोट बनवाने के इच्छुक लोगों से फॉर्म भराए जाएंगे। यह जरूरी नहीं कि सिर्फ वोटर कार्ड होने से वोट डालने की गारंटी नहीं होगी बल्कि वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने पर ही वोट डालने दिया जाएगा।

चुनाव में हरियाणा पुलिस और होमगार्ड भी तैनात रहेंगे। सीआरपीएफ के जवान बूथों पर तैनात होंगे और हर पोलिंग बूथ की सुविधानुसार वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी होगी।

इस चुनाव में सुपरवाइजरों और दूसरे स्टाफ को मिलाकर करीब 75 हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ईवीएम मशीनों को सुरक्षित मतदान केंद्र के नजदीक स्टोर किया जाएगा। जहां राज्य पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी।

मॉनिटरिंग के लिए राज्य तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं। जिलों में उम्मीदवारों के प्रचार से लेकर पोलिंग बूथ पर स्थितियों पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वाएड व ऑबजर्वर तैनात किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन अपने इलाकों में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की लिस्ट को अंतिम रूप दे रहा है।
विज्ञापन

दस लोकसभा सीटों का चुनाव कार्यक्रम

लोकसभा सीटों की संख्या-10
मतदान की तिथि - 10 अप्रैल
वोटों की गिनती-16 मई
नामांकन की अंतिम तिथि -22 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच-24 मार्च
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख-26 मार्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें