फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय बलों की 60 कंपनियां करवाएंगी मतदान

Thu, 13 Mar 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चुनाव कराने के लिए केंद्रीय बलों की 60 कंपनियां मिल गई हैं। प्रदेश सरकार ने केंद्र से 140 कंपनियां मांगी थी।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकीर श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान संबंधित उपायुक्तों के सहयोग से कर ली गई है।

अब तक केंद्रीय बलों की 60 कंपयिनां मिल गई हैं। इसके अतिरिक्त छह कंपनियां और मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 15 से 22 मार्च तक दाखिल होंगे।

अधिसूचना 15 मार्च को जारी होगी। अधिसूचना की जानकारी संबंधित रिर्टनिंग अफसर फार्म-ए में सुबह 11 बजे से पहले देंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर मान्यता प्राप्त पार्टियों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र के चार अलग-अलग सेट प्रस्तावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय एवं अन्य राज्यों की मान्यता प्राप्त पार्टियों के उम्मीदवारों के लिए 10-10 व्यक्तियों द्वारा नामांकन पत्र के सेट होने चाहिए जिन पर पीठासीन अधिकारी के समक्ष हस्ताक्षर करने होंगे।

आयोग की हेल्पलाइन भी खुली रहेगी। संबंधित पीठासीन अधिकारी नामांकन भरने के स्थल की जानकारी देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें