फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का डंडा: आज उतारना होगा पार्टियों को झंडा

Thu, 13 Mar 2014 09:37 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक पार्टियों के लिए इस बार लोकसभा चुनाव में अपना प्रचार करना बेहद मुश्किल साबित होने वाला है।
विज्ञापन


चुनाव विभाग के आदेशों पर नगर निगम ने भी अब चुनावी प्रचार करने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शहर में अगर किसी भी राजनीतिक पार्टियों ने अपने झंडे, बैनर व होर्डिंग्स आदि लगाए हैं, उन्हें इन सब को शुक्रवार शाम 5 बजे तक उतारना होगा।

ऐसा न करने वालों पर नगर निगम कड़ी कार्रवाई करेगा। इस संबंध में नगर निगम की ओर से पब्लिक नोटिस जारी किया जा रहा है।

अक्सर चुनाव से पहले शहर भर में राजनीतिक दलों के झंडे व पोस्टर दिखने शुरू हो जाते हैं। इस बार भी चुनाव की घोषणा शुरू होते ही पार्टियों ने शहर में कई जगह अपने झंडे, बैनर व होर्डिंग्स आदि लगा दिए हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं सेक्टर-22 में तो एक पब्लिक टॉयलेट पर कांग्रेस ने राहुल गांधी का बड़ा सा होर्र्डिंग्स लगा दिया था, हालांकि नगर निगम ने अगले ही दिन उसे उतरवा भी दिया था।
विज्ञापन


अब ऐसा करने वालों पर नगर निगम चंडीगढ़ एडवर्टीजमेंट कंट्रोल ऑर्डर के तहत जुर्माना लगाएगा। अभी एक दिन पहले ही रिटर्निंग अफसर व डीसी मोहम्मद शाईन ने नगर निगम को इस संबंध में कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

शहर में 5 मार्च से चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है और 10 अप्रैल को मतदान होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें