फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत बन सकती है 50 हजार से ज्यादा राशि

Sun, 06 Apr 2014 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि साथ लेकर चल रहे हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पकड़े जाने पर पुख्ता दस्तावेज न दिखाने पर आपकी राशि जब्त हो जाएगी। प्रशासन और पुलिस ने लोकसभा चुनाव पर ब्लैकमनी पर शिकंजा कसने के लिए अभियाना चला रखा है।
विज्ञापन


पिछले 10 दिन में टीम ने किसी राजनीतिक दल का रुपया नहीं पकड़ा है। शनिवार को भी टीम का शहर में जगह-जगह नाका जारी रहा। उधर, इस अभियान से शहर के व्यापारियों का दुकान की कैश लेकर जाना भी मुश्किल हो गया है।

व्यापार मंडल के महासचिव नरेश महाजन का कहना है कि सिटी के व्यापारियों को बिना दस्तावेज के एक लाख रुपये तक राशि साथ रखने की छूट होनी चाहिए, क्योंकि व्यापारियों को माल खरीदने एवं दूसरे व्यापारी को भुगतान करने भी जाना होता है।
विज्ञापन


ये है गाइड लाइंस
चुनाव आयोग की जो गाइड लाइंस आईं हैं, उसके मुताबिक जरूरी दस्तावेज न होने की स्थिति में 50 हजार रुपये से ज्यादा का कैश सीज करने का आदेश चुनाव आयोग ने दिया है।

यह दस्तावेज साथ रखें
कैश लेकर चलने वाले शहरवासी बैंक डिटेल अपने पास जरूर रखें। यदि पैसा बैंक से निकाला है तो उसका बैंक पासबुक जरूर मेंटेन कराएं। कैश पकड़े जाने पर पास बुक देखा जाएगा। इसमें निकासी ठीक मिली तो कैश छोड़ दिया जाएगा। एटीएम से पैसा निकालें तो उसकी रसीद सुरक्षित रख लें। बैंक से पैसा लेने-देने का बैंक सर्टिफिकेट भी दिखाया जा सकता है।

आरटीजीएस-एनईएफटी है सुरक्षित
चुनाव के माहौल में कालेधन की धरपकड़ से बचने के लिए इंटरनेट बैंकिंग के अलावा आरटीजीएस और एनईएफटी बेहद सुरक्षित तरीके हैं। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति को देश भर में मात्र कुछ घंटों के भीतर पैसा भेजा जा सकता है। इसके अलावा फुटकर खरीदारी व छोटी राशि को एटीएम और डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए भी दिया जा सकता है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों उनके बैंक में ऑनलाइन लेनदेन की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। यह फंड ट्रांसफर के बेहद सुरक्षित तरीके हैं।

क्या बरतें सावधानी
-पैसा निकासी का बैंक डिटेल जरूर लें
-पासबुक में एट्री कराएं, बैंक सर्टिफिकेट भी मान्य
-पुलिस उत्पीड़न करे तो पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करें

इस नंबर दें ब्लैकमनी की जानकारी
प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव में काले धन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। चुनाव में इसके इस्तेमाल की शिकायत कोई भी दे सकता है और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है।

लोग 18001802095 पर किसी भी समय फोन कर जानकारी दे सकते हैं। उपायुक्त और चंडीगढ़ के चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाईन ने बताया कि लोग चाहें तो सीधा अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।

अब तक कहां कहां पर कितनी राशि पकड़ी गई
प्रशासन और पुलिस की फ्लाइंग स्कॉयड की टीम ने 23 मार्च से शहर में अभियान छेड़ा हुआ है। अभी तक यह टीम अलग अलग जगह नाके लगाकर करीब 2 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि बरामद कर चुकी है, जिसकी जांच आयकर विभाग कर रही हैं।

यह अभियान चुनाव तक जारी रहेगा, जबकि मोहाली में लोकसभा चुनाव 30 अप्रैल को होने हैं ऐसे में उक्त फ्लांइग स्कॉयड टीम की नजर शहर के चुनाव के बाद सीमावर्ती इलाकों पर भी रहेगी, क्योंकि पंजाब जाने के लिए शहर से ही गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


शहर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए पुलिस की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। ब्लैकमनी पर पुलिस की पूरी नजर है।
डा. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी, चंडीगढ़ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें