चंडीगढ़ के लोकसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के सामने चैलेंज रख रहे हैं सिटी के व्यापारी। यह व्यापारी हैं जिनकी समस्याएं पिछले कई सालों से जस की तस हैं। चुनाव के वक्त वायदे होते हैं पर वायदों पर अमल नहीं।
सिटी में व्यापार अहम है। सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट, बजवाड़ा मार्केट और ज्वेलरी मार्केट सभी की मुख्य समस्या पार्किंग है। इस मामले में रिप्रेजेंटेशन दिया गया, नेताओं से मुलाकात की गई पर नतीजा कुछ नहीं। चंडीगढ़ में टैक्स इतना ज्यादा है कि व्यापारी का बिजनेस चौपट हो गया है। चंडीगढ़ के प्रशासक तक अपनी बातों को पहुंचा चुके हैं पर कोई फायदा नहीं। रेस्टोरेंट और होटलों में टैक्स की वजह से कोई भी आते हुए सोचता है। 27 फीसदी टैक्स खाने को महंगा बना देता है।
सुभाष नारंग, अध्यक्ष
चंडीगढ़ सेक्टर-22
ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन
कांग्रेसी प्रत्याशी पवन कुमार बंसल सेक्टर-28 में रहते हैं। हमारे सेक्टर से ज्यादा दूर नहीं। लेकिन विकास के नाम पर क्या करवाया। हमने अपने सेक्टर की मार्केट में रेलिंग लगवाई, पार्किंग बनवाई सपोर्ट किसी का नहीं मिला। आप देखिए जैसी मार्केट शुरुआत में थी वैसी ही मार्केट अभी है। बिल्डिंग बायलाज के मुद्दे को लेकर पवन कुमार बंसल लड़ाई कर सकते थे पर हुआ कुछ नहीं। यही हाल टैक्स के मुद्दों पर रहा।
पुरुषोत्तम महाजन, अध्यक्ष
मार्केट वेलफेयर एसोएिशन सेक्टर-30
हमारी डिमांड है कि मार्केट को बेहतर करें, सड़क बनाएं। कांग्रेसी मेयर आए, पार्षद आए कुछ नहीं हुआ। दुकानदारों के लिए सेक्टर-24 की मार्केट काफी नीरस हो गई है। लाइट्स तक नहीं हैं। यह तो वह छोटे से मुद्दे हैं जिनके लिए आसानी प्रयास किया जा सकता था। बीजेपी हो या कांग्रेस किसी ने हमारी मांगों पर ध्यान दिया।
राजन महाजन, अध्यक्ष
मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-24