फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल-चौटाला की दोस्ती बनी चुनाव की मिसाल, भाजपा चुप

Thu, 03 Apr 2014 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
2014 का लोकसभा चुनाव पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की दोस्ती का गवाह बनेगा।
विज्ञापन


हरियाणा में भाजपा के सभी दिग्गजों को बादल परिवार की यह दोस्ती अखर रही है, लेकिन सुखबीर बादल के दौरे के तुरंत बाद ही बड़े बादल के निर्णय का विरोध करने का साहस किसी में नहीं दिख रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 8 अप्रैल को हरियाणा में इनेलो प्रत्याशियों के समर्थन में तीन विशाल रैलियां करेंगे।

इन रैलियों को संबोधित कर वे इनेलो उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। हरियाणा अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार शरनजीत सिंह सोता ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री मंगलवार को सुबह पहली जनसभा सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी चरनजीत सिंह के समर्थन में और दूसरी जनसभा हिसार से इनेलो उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला के समर्थन में करेंगे।
विज्ञापन


प्रकाश सिंह बादल तीसरी जनसभा कुरुक्षेत्र में
प्रकाश सिंह बादल तीसरी जनसभा कुरुक्षेत्र में इनेलो प्रत्याशी बलबीर सैनी के समर्थन में संबोधित करेंगे। इसके अलावा इनेलो के वरिष्ठ नेता विधायक अभय सिंह चौटाला 4 अप्रैल को फरीदाबाद से प्रत्याशी आरके आनंद के समर्थन में पिरथला में होगी।
विज्ञापन


भिवानी-महेंद्रगढ़ से इनेलो उम्मीदवार राव बहादुर सिंह के समर्थन में दादरी, रोहतक से पार्टी प्रत्याशी शमशेर सिंह खरखड़ा के समर्थन में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में, सोनीपत से पार्टी प्रत्याशी पदम सिंह दहिया के समर्थन में राई में और इनेलो उम्मीदवार जसविंदर सिंह संधू के समर्थन में करनाल में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

अभय चौटाला 5 अप्रैल को पलवल (फरीदाबाद), नूंह (गुड़गांव), जींद (सोनीपत) और रानियां व डबवाली (सिरसा) में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें