लोकसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। छह सक्रिय नेताओं ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा भेज दिया है। वजह है पार्टी की अलोकतांत्रिक व्यवस्था, जिससे दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
पार्टी छोड़ने वालों में चंडीगढ़ कैम्पेन के सदस्य व पंजाब में आप के प्रवक्ता सतबीर सिंह वालिया, महासचिव व कैम्पेन कमेटी के सदस्य एनएस धालीवाल, महासचिव सतीश मचल, ज्वाइंट सेक्रेटरी कालना दास, एग्जीक्यूटिव मेंबर रोजलिन कौर और रवि मानी शामिल हैं।
सतबीर वालिया ने आरोप लगाया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल (टकसाली) के साथ गठजोड़ किया है, जो पार्टी की नीतियों के खिलाफ है। अकाली दल (टकसाली) उन लोगों ने बनाया है, जो पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के आरोपी हैं। इस वजह से पार्टी से जुड़े जमीनी नेताओं में जबरदस्त रोष है। साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ की कैम्पेन कमेटी पर भी सवाल खड़े किए हैं।