फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब और चंडीगढ़ में आज थम जाएगा प्रचार, प्रत्याशियों ने लगाया पूरा जोर

Fri, 17 May 2019 09:37 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चुनाव प्रचार
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें व आखिरी चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को प्रचार का आखिरी दिन है। 19 मई को पंजाब और चंडीगढ़ में मतदान होगा और चुनाव प्रचार का दौर आज थम जाएगा। इससे पहले सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए प्रचार करने में पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रचार थमने के बाद अगले 48 घंटे प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेनिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में एक और पंजाब में 13 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग समेत पुलिस विभाग ने भी तैयारी कर ली है। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रेनिंग के बाद मतदान कर्मचारियों को रवाना किया जा रहा है। पुलिस टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो गई है। प्रचार थमने से पहले सूबे के विभिन्न हलकों में प्रचार कर रहे बाहर के नेताओं और कार्यकर्ताटों को क्षेत्र छोड़ना होगा।

चंडीगढ़ में 36 प्रत्याशी मैदान में हैं
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को प्रचार का आखिरी दिन है। 19 मई को यहां होने वाले मतदान के लिए शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशी प्रचार पर अपना पूरा जोर लगाएंगे। सिटी ब्यूटीफुल में दो पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद किरण खेर समेत 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार दोगुने प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों में कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बंसल और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमोहन धवन मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें