फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जताई थी ये आशंका, अब ऐसे हुआ निपटारा

Fri, 17 May 2019 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सनी देओल (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सनी देओल की चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान करवाने की मांग चुनाव आयोग ने मान ली है। आयोग ने यह जानकारी सुनवाई के दौरान दी है। इस जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। चुनाव आयोग ने बताया कि सनी देओल ने आयोग को जो शिकायत की थी उस पर आयोग ने कार्रवाई करते हुए अब गुरदासपुर में अर्द्ध सैनिक बलों की 24 कंपनियां तैनात कर दी हैं।

विज्ञापन


गुरदासपुर के 1826 पोलिंग बूथों में से 111 बूथों को संवेदनशील और 467 बूथों को अति संवेदनशील करार दिया गया है और इन बूथों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनके साथ ही 866 बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की गई है। 1014 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये गए हैं।  

विज्ञापन

आयोग ने हाईकोर्ट को बताया कि गुरदासपुर पाकिस्तान की सीमा से जुड़ा है, इसलिए उसको पहले ही संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। ऐसे में सनी देओल की सभी शिकायतों पर कार्रवाई कर दी गई है। जस्टिस दया चौधरी एवं जस्टिस सुधीर मित्तल की खंडपीठ ने चुनाव आयोग के इस जवाब पर संतुष्टि जताते हुए याचिका का निपटारा कर दिया।

सनी देओल ने एडवोकेट पंकज जैन के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गुरदासपुर में होने जा रहे चुनावों के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई थी। याचिका में कहा गया था कि इस सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी यहां कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान सुनील जाखड़ को पंजाब के भविष्य का मुख्यमंत्री बता चुके हैं।

ऐसे में इस सीट पर राज्य सरकार अपनी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर सकती है। हाई कोर्ट को बताया गया कि गुरदासपुर में पंजाब विधानसभा के चुनावों के दौरान भी काफी हिंसा और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायतें आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें