फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल पहुंचे चर्च, किया चुनाव प्रचार

Sun, 05 May 2019 02:20 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सनी देओल
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के लिए सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने भी पूरा जोर लगा रखा है। रविवार को वे गुरदासपुर में कादियां इलाके में स्थित एक चर्च में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना की और समर्थकों से बातचीत की। उन्होंने चुनाव प्रचार करते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। लोगों ने भी यहां उनका जोरदार स्वागत किया। अपने चहेते एक्टर को देखकर सभी उत्साहित हो गए।
विज्ञापन


माना जा रहा है चर्च पहुंचकर सनी देओल ईसाई समुदाय के वोट बैंक को अपनी तरफ करना चाहते हैं। यहां से आम आदमी पार्टी ने ईसाई चेहरा पीटर मसीह चीदा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को इस सीट पर टिकट दिया है। हाल ही में सनी देओल भाजपा में शामिल हुए थे, इसके बाद पार्टी ने उन्हें गुरदासपुर सीट से मैदान में उतार दिया।
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें