फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: अपना कुछ बनता नहीं, दूसरों का गेम बिगाड़ते हैं आजाद प्रत्याशी, जानिए कैसे

Sun, 21 Apr 2019 12:46 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
हरियाणा में बहुत से लोगों को चुनाव लड़ने का चस्का है। इसके चलते उनका अपना तो कुछ बनता नहीं, लेकिन वे दूसरों का गेम जरूर बिगाड़ देते हैं। क्योंकि वे तरह- तरह के उद्देश्य पूरे करने के लिए चुनाव में किस्मत आजमाते हैं। लेकिन चुनावों में इनकी दाल कम ही गल पाती है। ऐसे आजाद प्रत्याशियों का अपना तो कुछ बनता नहीं, लेकिन कुल वोट प्रतिशत का एक हिस्सा हासिल कर ये दूसरे प्रत्याशियों का गेम जरूर बिगाड़ देते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में अब तक हुए लोकसभा चुनाव पर यदि नजर डालें तो 1512 आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन आज तक सिर्फ 2 प्रत्याशियों ने ही चुनाव जीता है। इनमें से एक आजाद प्रत्याशी अब्दुल गनी डार ने 1967 के लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम सीट से चुनाव जीता था। 1996 के लोकसभा चुनाव में सोनीपत से आजाद प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा चुनाव में 1512 आजाद प्रत्याशियों में से 1507 प्रत्याशी तो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे।

इस बार भी काफी संख्या में आजाद प्रत्याशियों के चुनावी रण में उतरने की उम्मीद है। उधर, राजनीतिक मामलों के जानकार डॉ. रत्ना राम मलिक बताते हैं कि चुनाव लड़ना किसी भी भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। जरूरी नहीं इसके लिए व्यक्ति किसी पार्टी से संबद्ध हो। इसलिए कोई भी नागरिक आजाद भी चुनाव लड़ सकता है, चुनाव में हार-जीत अलग बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1989 के चुनाव में सबसे ज्यादा खड़े हुए थे आजाद प्रत्याशी

- हरियाणा बनने के बाद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में 36 आजाद प्रत्याशी मैदान में थे, जीता सिर्फ 1 प्रत्याशी, 34 की जमानत हुई जब्त। आजाद प्रत्याशियों ने 19.77 प्रतिशत वोट मिले।
- 1971 के चुनाव में 29 आजाद प्रत्याशी मैदान में थे। कोई नहीं जीता। 28 की जमानत हुई जब्त। 9.84 प्रतिशत वोट मिले।
- 1977 में 24 आजाद प्रत्याशियों में से 23 की जमानत हुई थी जब्त। कोई नहीं जीता। 6.24 प्रतिशत वोट मिले।

- 1980 के चुनाव में 97 आजाद प्रत्याशी खड़े हुए। सभी हारे, जमानत जब्त। 5.38 प्रतिशत वोट मिले।
- 1984 के चुनाव में सभी 166 आजाद प्रत्याशी हारे थे। 5.60 प्रतिशत वोट मिले।
- 1989 के चुनाव में 271 आजाद प्रत्याशी मैदान में थे। सभी हारे, जमानत जब्त। 3.59 प्रतिशत वोट मिले।

- 1991 के चुनाव में सभी 135 आजाद प्रत्याशी हारे। 5.48 प्रतिशत वोट मिले।
- 1996 के चुनाव में 210 आजाद प्रत्याशियों में से 1 प्रत्याशी जीता। 209 की जमानत जब्त के साथ हारे। 10.25 प्रतिशत वोट मिले।
- 1998 के चुनाव में सभी 78 आजाद प्रत्याशी हारे, जमानत जब्त। 1.24 प्रतिशत वोट मिले।
- 1999 के चुनाव में सभी 74 आजाद प्रत्याशी हारे, जमानत जब्त। 1.61 प्रतिशत वोट मिले।

- 2004 के चुनाव में सभी 76 आजाद प्रत्याशी हारे, जमानत जब्त। 3.08 प्रतिशत वोट मिले।
- 2009 के चुनाव में सभी 170 आजाद प्रत्याशी हारे, जमानत जब्त। 4.61 प्रतिशत वोट मिले।
- 2014 के चुनाव में सभी 146 आजाद प्रत्याशी हारे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें